स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में ट्विन स्ट्रिंग्स बैंड की म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने श्रोताओं को झूमने पर किया मजबूर

भोपाल
 स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी द्वारा स्किल्स फ्यूजन फेस्ट 2025 वार्षिकोत्सव को गुरुवार को सेलिब्रेट किया गया। इस जश्न को और भी खास और यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में प्रसिद्ध बैंड “ट्विन स्ट्रिंग्स” का लाइव म्यूजिक कंसर्ट आयोजित किया। म्यूजिकल नाइट में विश्वविद्यालय परिवार के साथ-साथ शहर की जनता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सिंगर सागर, साहिल, मानव और मोहित के गानों पर थिरके। उम्दा साउंड अरेंजमेंट्स और बेहतरीन लाइटिंग के साथ-साथ सिंगर्स ने सुरों का कुछ ऐसा समा बांधा की विश्वविद्यालय परिसर दर्शकों के अभिवादन और प्रशस्ति में बजाई गई तालियों से गूंज उठा।

म्यूजिक बैंड ने शाम की शुरुआत बेख्याली… गीत से की। उसके बाद उन्होंने केसरिया तेरा…, मस्त मौला मस्त कलंदर…, तू मेरा कोई होके भी कुछ लागे…, जी ले जरा…, आशिकी…, कुछ तो है तुझे राब्ता…, तू पहला प्यार है मेरा … जैसे पॉपुलर सॉन्ग्स पर नाचने को मजबूर कर दिया। बैंड को सुनने बड़ी तादाद में लोग आए। और संगीत से अपनी शामें सजाईं। इस अवसर पर रबीनद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलाधिपति स्कोप स्किल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कुलगुरू प्रो. विजय सिंह, कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा, एआईसी-आरएनटीयू के निदेशक श्री नितिन वत्स विशेष रूप से मौजद रहे। इससे पहले दिन के सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, नेल आर्ट शामिल रहे। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में सोलो डांस, ग्रुप डांस, स्टैंडअप कॉमेडी, सिंगिंग, ओपन माइक और कविता पाठ में छात्रों ने टैलेंट का प्रदर्शन किया।

  • admin

    Related Posts

    प्री-मानसून की एंट्री इस तारीख को, एमपी में अगले 72 घंटे रहेगा आंधी-बारिश अलर्ट

    ग्वालियर बीते एक सप्ताह से झुलसा रही गर्मी के बीच मौसम ने राहत की ठंडी सांस दी। हल्के बादलों और धूल भरी हवा के असर से सूरज की तपिश फीकी…

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ‘पुरुष पल्ला नहीं झाड़ सकता…’, गुजारा-भत्ता पर दी अहम टिप्पणी

    ग्वालियर  शादी के बाद पत्नी का भरण-पोषण करना पति का न केवल नैतिक, बल्कि अनिवार्य कानूनी दायित्व है। हाईकोर्ट ने एकल पीठ ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

    IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

    264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 1 views
    264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

    243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला