करौली में हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और स्वैच्छिक रक्तदान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

करौली

राजस्थान के करौली जिले में हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और स्वैच्छिक रक्तदान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने, रक्तदान के प्रति आमजन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया से बचाव तथा उपचार की जानकारी दी।

इस दौरान हिमोफीलिया और थैलेसीमिया रोगियों को राज्य सरकार से मिलने वाली सुविधाओं व उपचार की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. भुवनेश बंसल, डॉ. कैलाश मीणा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. धर्म बाई, ब्लड बैंक टेक्नीशियन भूपेंद्र शर्मा, स्वैच्छिक रक्तदाता, समाजसेवी, हीमोफीलिया, रक्तदाता संस्था और थैलेसीमिया रोगी तथा उनके परिजन मौजूद रहे।

जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की ओर से आयोजित हीमोफीलिया और थैलेसीमिया कार्यशाला में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने आमजन में रक्तदान के प्रति जागरुकता लाने, ब्लड बैंक में उचित प्रबंधन एवं रोगी के परिजनों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। साथ ही चिकित्सालय के ब्लड बैंक द्वारा रोगी के परिजन या किसी अन्य की ओर से रक्तदान करने पर रक्त उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया। साथ ही गंभीर रोगी एवं रोगी के साथ किसी परिजन या रक्तदाता के उपलब्ध नहीं होने पर चिकित्सालय की ओर से मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने की बात कही।

इस दौरान पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा ने हीमोफीलिया और थैलेसीमिया रोगियों को राज्य सरकार द्वारा उपचार के लिए दी जाने वाली सुविधाओं तथा योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान चिकित्सक डॉ. भुवनेश बंसल ने रोगियों को उपचार के साथ-साथ बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में स्वैच्छिक रक्तदाता व समाजसेवी बबलू शुक्ला, मोहित मित्तल, शेर सिंह बैंसला, योगेंद्र सिंहल, अनिल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    ईंधन आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, पेट्रोल पंपों को लेकर नए निर्देश

     जयपुर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) की अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास के साथ उनकी एक अहम बैठक हुई. एसोसिएशन ने इस वार्ता को…

    कौन हैं अजेय कुमार? राजस्थान भाजपा के नए संगठन महामंत्री पर टिकी सबकी नजरें

    जयपुर  राजस्थान भाजपा को आखिरकार नया संगठन महामंत्री मिल गया है और इस जिम्मेदारी के लिए जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वह है अजेय कुमार. आम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 3 views
    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 3 views
    सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें