सिम्स में रेबीज रोकथाम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं जिला स्वास्थ्य तंत्र के सहयोग से “रेबीज की रोकथाम एवं पशु काटने के प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
      
प्रशिक्षण का उद्देश्य नर्सिंग स्टाफ को रेबीज संक्रमण की पहचान, समय पर उपचार एवं मरीजों की प्रभावी देखभाल के लिए प्रशिक्षित करना था। विशेषज्ञों ने रेबीज की उत्पत्ति, लक्षणों की पहचान तथा आपातकालीन उपचार की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि संक्रमित पशु के काटने पर वायरस तंत्रिकाओं के माध्यम से मस्तिष्क तक पहुंचकर गंभीर प्रभाव डालता है, लेकिन समय पर टीकाकरण और सही प्रबंधन से इससे बचाव संभव है।
    
 सत्र में नर्सिंग स्टाफ को घाव की तत्काल सफाई, एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) एवं इम्युनोग्लोब्युलिन के उपयोग सहित मरीज की निगरानी के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिष्ठाता डॉ. मूर्ति ने कहा कि रेबीज एक जानलेवा लेकिन पूरी तरह रोके जा सकने वाला रोग है, वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने हर पशु काटने के मामले में सतर्कता बरतने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता ठाकुर सहित अन्य चिकित्सकों और बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ, इंटर्न्स व स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

admin

Related Posts

हाथ करघा बना आय का साधन, ग्राम नारी की महिलाओं ने दिखाई सफलता की नई राह

रायपुर ग्रामोदय बुनकर सहकारी समिति ने अपने सामूहिक प्रयास, मेहनत और दूरदृष्टि के बल पर ऐसी सफलता की कहानी रची है, जो न केवल आर्थिक उन्नति का प्रतीक है, बल्कि…

राम कथा से गूंजा तेंदुवा धाम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ और संतों का लिया आशीर्वाद

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय राम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी मती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली पर बेंगलुरु का शिकंजा, घातक गेंदबाजी के आगे 75 रनों पर सिमटी टीम

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 1 views
दिल्ली पर बेंगलुरु का शिकंजा, घातक गेंदबाजी के आगे 75 रनों पर सिमटी टीम

आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस, क्या अक्षर ब्रिगेड ले पाएगी पिछली हार का बदला?

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस, क्या अक्षर ब्रिगेड ले पाएगी पिछली हार का बदला?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चमकी पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स के लिए चुनौती कठिन

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 2 views
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चमकी पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स के लिए चुनौती कठिन

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी लापरवाही, 240 CCTV कैमरे हुए बंद

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 2 views
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी लापरवाही, 240 CCTV कैमरे हुए बंद

आईपीएल 2026 में LSG का खराब हाल, कप्तान बदलने की उठी मांग

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में LSG का खराब हाल, कप्तान बदलने की उठी मांग

मध्यप्रदेश की रोइंग टीम ने एशिया कप में दिलजोत और पूनम की मदद से 2 कांस्य पदक किए जीत

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 2 views
मध्यप्रदेश की रोइंग टीम ने एशिया कप में दिलजोत और पूनम की मदद से 2 कांस्य पदक किए जीत