रील के नाम पर फिर तमाशा, एक शख्स को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है, फाड़ दी ट्रेन की सीट

नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर फेम कमाने और वायरल होने के चक्कर में कई यूजर किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ताजा मामला भारतीय रेल से जुड़ा है, जहां एक शख्स को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि शख्स कौन है। साथ ही रेलवे की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक खुले आम ट्रेन की सीटों को फाड़ रहा। मामला ट्रेन के सामान्य कोच का लग रहा है। यह साफ नहीं है कि घटना किस ट्रेन की है और न ही स्थान को लेकर जानकारी स्पष्ट हो सकी है। सोशल मीडिया यूजर इस युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स युवक को 'गद्दार' करार दे रहे हैं।

पहले भी हुई ट्रेन में तोड़फोड़
रेलवे यात्री का ट्रेन को नुकसान पहुंचाने का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया था, जहां गेट नहीं खोले जाने से भड़के एक युवक ने अंत्योदय एक्सप्रेस के दरवाजे का पत्थर मार कांच तोड़ दिया था। घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती रेलवे स्टेशन की बताई जा रही थी। साथ ही कुछ लोग खिड़की की ग्रिल तोड़कर बोगी में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे।

क्या वजह
जानकार भीड़ को बड़ी वजह मान रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों का कहना है, 'ट्रेन में क्षमता से ज्यादा भीड़ हैं, तो अंदर मौजूद यात्री और लोगों को चढ़ने से रोकने के लिए कोच को बंद कर लेते हैं। इसके चलते बस्ती रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को नाराज कर दिया था।'

  • admin

    Related Posts

    नेपाल में बुलडोजर एक्शन के बाद हलचल, भारत बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

    गोरखपुर  नेपाल में अवैध निर्माण, अतिक्रमण और सरकारी जमीनों पर कब्जे के खिलाफ चल रहे बुलडोजर अभियान के बाद भारत-नेपाल सीमा से जुड़े जिलों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई…

    भारत-पाक जल विवाद का असर बांग्लादेश तक, गंगा जल बंटवारे पर नए एग्रीमेंट की मांग

    ढाका  बांग्लादेश की सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने कहा है कि भारत के साथ संबंध गंगा जल बंटवारा संधि पर निर्भर करेंगे. इसी साल दिसंबर में यह संधि समाप्त हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म