नवरात्रि के अवसर पर पीएम मोदी समेत कई मंत्रियो ने दी शुभकामनाएं, सर्व कल्याण की कामना की

नई दिल्ली
नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक विशेष संदेश साझा किया। पीएम मोदी ने सर्व कल्याण की कामना की। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो। देवी मां की यह स्तुति आप सबके लिए…” इस संदेश के साथ पीएम मोदी ने मां शैलपुत्री की स्तुति भी साझा की।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ जगज्जननी मां भगवती की उपासना के पावन महापर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि जगत में दुष्प्रवृत्तियों का विनाश हो, सद्प्रवृत्तियों का उन्नयन हो व चहुंओर खुशहाली और समृद्धि हो। जय मां शैलपुत्री!”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “नवरात्रि के शुभ पर्व पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा आप पर सदा बनी रहे और आपका जीवन खुशियों से भरा रहे। जय माता दी।” प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, “आज के शुभ दिन से शारदीय नवरात्र का आरंभ हो रहा है – शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की पूजा का महापर्व। देश-विदेश में फैले हुए माता के भक्तों को त्योहारों की इस श्रृंखला की बहुत-बहुत बधाई। पूरा देश धन-धान्य से संपन्न हो; जन रोग-शोक-जरा-मरण से मुक्त रहे। मां का स्नेहाशीष सभी बच्चों पर बरसे। ऊं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करूणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं। नवरात्रि पर्व राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।”

 

admin

Related Posts

स्कूल और अस्पतालों के पास नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते? सुप्रीम कोर्ट ने पुराने आदेश को बरकरार रखा

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्‍तों पर अपने पूर्व के फैसलों को बदलने की मांग को खारिज कर दिया है. Supreme Court of India ने आवारा कुत्तों के बढ़ते…

मानसून आने की तारीख करीब, आज 10 राज्यों में बारिश-बिजली की चेतावनी; गर्मी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली भारत में मॉनसून की एंट्री में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। खबर है कि मई के अंतिम सप्ताह में राहत भरी बौछारें केरल में दस्तक दे सकती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर