महाकुम्भ मेला के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनों के 26 फेरे

भोपाल.

रेल प्रशासन द्वारा आगामी महाकुम्भ मेला के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु महाकुम्भ मेला के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुम्भ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन जो कि भोपाल मंडल के  रानीकमलापति, मण्डीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी  एवं सोगरिया-बनारस-सोगरिया  कुम्भ मेला एक्सप्रेस  स्पेशल ट्रेन जो कि भोपाल मंडल के रूठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, मूंगावली  स्टेशन से होकर गुजरेगी |

रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुम्भ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (12 फेरे)

  • गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.01.2025 से 20.02.2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह  10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। (06 सेवाएं)
  • गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.01.2025 से 21.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। (06 सेवाएं)
  • ठहराव :- मण्डीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर एवं चुनार।

सोगरिया-बनारस-सोगरिया कुम्भ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (14 फेरे)

  • गाड़ी संख्या 09801 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.01.2025 से 21.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 08:15 बजे सोगरिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। (07 सेवाएं)
  • गाड़ी संख्या 09802 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.01.2025 से 19.02.2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी। (07 सेवाएं)
  • ठहराव :- अन्ता, बारां, अटरू, छबरा गुगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, मूंगावली, मालखेड़ी, खुरई, नरयावली, सागर, गिरवर, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, रीठी, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर एवं चुनार।

 रेलयात्री दिनाँक 14.12.2024 से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।
 स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय-सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश में तरबूज खाने से मौत का मामला गरमाया, भोपाल स्तर पर शुरू हुई बड़ी जांच

 भोपाल / श्योपुर मध्य प्रदेश के श्योपुर में तरबूज खाने के बाद ड्राइवर पिता की मौत और बेटे की तबियत बिगड़ने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामला…

महिला कल्याण योजनाओं को गति देने के लिए मंत्रि-परिषद समिति की बैठक, मंत्री भूरिया ने दिए निर्देश

भोपाल महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में महिला सशक्तिकरण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये गठित मंत्रि-परिषद समिति की बैठक हुई। बैठक में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर