2024 के आखिरी दिन कहा है कि नया वर्ष बहुत कुछ तय करने वाला होगा, AI पर भी किया अलर्ट: सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क
पूरी दुनिया में 2025 के आगमन की तैयारी है और लोग जश्न मनाने की प्लानिंग में हैं। इस बीच दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है। सुंदर पिचाई ने 2024 के आखिरी दिन कहा है कि नया वर्ष बहुत कुछ तय करने वाला होगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से उभार हो रहा है। ऐसे दौर में हम सभी को उसकी जरूरत समझनी होगी औऱ खुद को तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें एक कंपनी के तौर पर तेजी से विकास करना होगा। पिचाई ने कहा कि बहुत कुछ दांव पर है और उसे समझते हुए हमें एक कंपनी के तौर पर तेजी से खुद को आगे बढ़ाना होगा और एआई के हिसाब से खुद को ढालना और तैयार करना होगा।

उन्होंने कहा कि 2024 में ऐसे कई मौके रहे हैं, जब तकनीक का प्रभाव पड़ा है। 2025 में हमें बिना थके प्रयास करना होगा। इस तकनीक के फायदे समझने होंगे और उसके अनुसार ही यूजर की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य फोकस अगले साल Gemini ऐप होगा। हम उसके माध्यम से लोगों को सही जानकारी देंगे और जेनरेटिव एआई के उनके अनुभव को बेहतर करेंगे। पिचाई ने कहा कि Gemini को लेकर हमें प्लान करना होगा और उस पर फोकस करना होगा। पिचाई ने कर्मचारियों से साफ कहा कि एआई इंडस्ट्री में कैसे हम अपने Gemini ऐप को स्थापित कर सकें, यही हमारी प्राथमिकता में इस साल रहना चाहिए।

पिचाई ने कहा कि Gemini ऐप के साथ हमने बीते कुछ महीनों में अच्छे प्रयोग किए हैं। लेकिन हमें 2025 में और फोकस करना होगा ताकि इंडस्ट्री में गैप को खत्म करें और खुद को लीडर के तौर पर स्थापित कर सकें। उन्होंने कहा कि Gemini को विस्तार देना औऱ उसे इंडस्ट्री में स्थापित करना 2025 में गूगल की शीर्ष प्राथमिकता में होगा। पिचाई ने एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखते हुए कहा कि हमें 2025 में 500 मिलियन यूजर्स तक के टारगेट को हासिल करना है। उन्होंने कहा कि 2025 में Gemini के उपभोक्ताओं में इजाफा करना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता में होगा। दरअसल चैटजीपीटी समेत ऐसे कई एआई टूल हैं, जिनसे गूगल को चुनौती मिल रही है। ऐसे में वह भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर दे रहा है।

  • admin

    Related Posts

    हमजा की अंतिम विदाई में आतंक का प्रदर्शन! सलाउद्दीन और जमीन खान की बंदूकों के बीच हुआ जनाजा

    इस्लामाबाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और वांटेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ ​​हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्या कर दी थी. अब…

    डॉलर के मुकाबले रुपये पर नई बहस, RBI को पनगढ़िया की बड़ी सलाह

    नई दिल्‍ली पिछले कुछ समय से रुपये में तेज गिरावट आई है, जिसे लेकर कुछ एक्‍सपर्ट्स का दावा है कि रुपया 100 लेवल के पार जा सकता है. यह भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

    विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 0 views
    विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

    लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 1 views
    लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

    हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

    CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 1 views
    CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं