स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर सफाई मित्रों का सम्मान कर उन्हें वितरित की किट

भोपाल
स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अलीराजपुर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं अन्य ने सुना। इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन एवं अमृत योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश से संबंधित 685 करोड़ की परियोजनाओ का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल पर वर्चुअल माध्‍यम से किया। इसके बाद मंत्री श्री चौहान कलेक्‍टर एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी के अंतर्गत सफाई मित्र एवं स्वच्छता ग्राहियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र, सफाई किट का वितरण किया।
श्री सुनिल गोजे, श्री रतु सकरा, श्री अशोक कमाल, श्री बादल, श्री सनवर, श्रीमती कोकिला बामनिया, श्रीमती काजल, श्रीमती मंजुला, श्री सोहन, श्री बाबू सिंह, श्री राजु टोकरीया, श्री हीरालाल रावत, श्री रविराज, श्रीमती अनुराधा, श्री कृष्‍ण डुडवे को सम्मानित किया गया। मंत्री श्री चौहान ने बताया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर से मद्य निषेध सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इस अभियान द्वारा जिले मे नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मंत्री श्री चौहान ने उपस्थित युवाओं एवं अन्‍य अधिकारी कर्मचारियों को नशा मुक्त अलीराजपुर करने के लिए शपथ दिलाई।

 

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली

    भोपाल.  "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं नागालैंड के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समन्वय को बनाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक्सपोज़र विज़िट” का आयोजन किया गया।…

    पत्नी ने कराई पति की हत्या, फिर रो-रोकर किया ड्रामा; ‘कातिल’ बीवी का वीडियो हुआ वायरल

    धार  मध्य प्रदेश के धार में एक पत्नी ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह अपने पति की हत्या कर दी. दो दिन पहले हुई घटना में पुलिस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें