पांचवे दिन “निरंतर-धारा दिवस पर सुजल शक्ति अभियान का समापन

भोपाल  
सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्री पी. नरहरी ने भोपाल जिले के ग्राम बिलखिरिया में अभियान के समापन दिवस पर जल सैनिक नंबर 1 का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अभियान के दौरान हुई गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों से चर्चा भी की। सृजल शक्ति इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में सतत जल आपूर्ति और दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करना था। सचिव श्री नरहरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संकल्प भी दिलाया और पौधरोपण भी किया। 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर 'निरंतर-धारा दिवस' पर कई गतिविधियों के साथ सुजल शक्ति अभियान का समापन हुआ। अभियान के समापन अवसर पर चिन्हित ग्रामों में सुजल अभियान की उपलब्धियों की प्रस्तुति और जल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम जल और स्वच्छता समिति, पंप ऑपरेटरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण समुदाय के प्रमुख सदस्यों की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण जन-सहभागिता मंच बनाया।

अभियान के लिए प्रमुख योगदान देने वालों को जल सैनिक नंबर 1 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही, "हम जल साथी" के रूप में चयनित परिवारों की भी सराहना की गई, जिन्होंने जल प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीण स्तर पर 24×7 जल आपूर्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हर घर जल प्रमाणीकरण के तहत गांवों को प्रमाणित किया गया, जिसमें समर्पित समुदायों ने अपनी जल आपूर्ति योजनाओं का संचालन और रख-रखाव सुनिश्चित किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजनों और जल संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीण समुदाय ने जल पूजा का आयोजन कर जल स्रोतों के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रदर्शित किया। जल स्रोतों की सफाई हेतु श्रमदान, स्वच्छता सर्वेक्षण और जलापूर्ति की समीक्षा गतिविधियों ने जल प्रबंधन के प्रति गांव की जागरूकता और सहयोग को दर्शाया।

अभियान के समापन पर स्थायी जल आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार की गई, जिसका क्रियान्वयन स्थानीय समितियों द्वारा निगरानी के साथ किया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर जल स्रोतों की सुरक्षा और जल गुणवत्ता में सुधार के लिए गठित युवा कार्यबल भी इस कार्य योजना का अहम हिस्सा है।

समारोह के अंत में, ग्रामीणों ने इस अभियान की सफलता और भविष्य की जल योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी, जिससे यह अभियान स्थायी जल आपूर्ति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

admin

Related Posts

मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर…

प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026 तक सूर्योदय से प्रातः 9 बजे तक प्रदेश के सभी 16 वृत्त, 9 टाईगर रिजर्व,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी