स्पेशल दर्शन टिकट से ही ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट को हुई 4.46 करोड़ की इनकम, 4 लाख से ज्यादा में बिके नारियल

खंडवा
देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही श्रीजी ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट की आय में भी वृद्धि हुई है। गत दिनों हुई ट्रस्ट की बैठक में सालाना आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2023-24 के वित्तीय वर्ष में आय में करीब सात करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट जारी किया गया है। वर्ष 2019-20 में ट्रस्ट के पास प्रारंभिक शेष राशि 13 करोड़ 64 लाख 13 हजार 850 रुपये थी, वहीं 2019-20 में ट्रस्ट की आय छह करोड़ 80 लाख 18 हजार 444 रुपये रही। व्यवस्थाओं और मंदिर संचालन में ट्रस्ट द्वारा चार करोड़ 31 लाख 73 हजार 391 रुपये खर्च किए गए।
 
2021-22 में मंदिर ट्रस्ट की आय 3.95 करोड़ रुपये थी
ट्रस्ट की वर्ष 2020-21 में आय दो करोड 52 लाख 94 हजार 42 रुपये थी। ट्रस्ट का व्यय दो करोड़ 50 लाख 85 हजार 529 रुपये था। वर्ष 2021-22 में मंदिर ट्रस्ट की आय तीन करोड़ 95 लाख 91 हजार 65 रुपये और ट्रस्ट का व्यय दो करोड़ 75 लाख 84 हजार 605 रुपये रहा।

2023-24 में 17.96 करोड़ रुपये आय हुई थी
वर्ष 2022-23 में ट्रस्ट की आय 10 करोड़ 57 लाख 32 हजार 628 रुपये थी तो वहीं ट्रस्ट के पांच करोड़ 12 लाख 58 हजार 648 रुपये व्यय हुए। श्री ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट को वर्ष 2023- 24 में 17 करोड़ 96 लाख 68 हजार 159 रुपये की आय हुई है, वहीं वित्तीय वर्ष में सात करोड़ 48 लाख 34 हजार 484 रुपये का व्यय रहा। इस प्रकार 33 करोड़ 27 लाख 81 हजार 531 रुपये ट्रस्ट के पास बचत है।

श्री ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट की वर्ष 2023-24 में ट्रस्ट की आय के मुख्य मद
श्रीजी आय तीन करोड़ 94 लाख 39 हजार 439 रुपये
श्रीजी भेंट रसीद से तीन करोड़ 28 लाख 31 हजार 102 रुपये
अभिषेक से 20 लाख 56 हजार 330 रुपये, 102 रुपये
नारियल बिक्री से चार लाख 86 हजार 750 रुपये
कृषि भूमि को खोट से लीज पर देने से तीन लाख 92 हजार 500 रुपये
बैंकों से ब्याज एक करोड़ 28 लाख 32 हजार 618 रुपये
विशेष दर्शन शुल्क से चार करोड़ 46 लाख 90 हजार

 

admin

Related Posts

नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव