iPhone 17 लॉन्च के बाद पुराने मॉडल हुए बंद, Apple फैंस के लिए बड़ा झटका

नई दिल्ली

ऐपल ने iPhone 17 सीरीज के चार मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। नए फोन के डिजाइन, कलर्स और फीचर्स लोगों को आकर्षक लग रहे हैं। ऐपल स्टोर पर नए लॉन्च हुए मॉडल्स के फीचर्स की जानकारी दे दी गई है। इसी बीच ऐपल ने अपने ऑनलाइन स्टोर से कुछ पुराने मॉडल हटा दिए हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि फोन पूरी तरह से बंद हो गए हैं, बल्कि ऐपल के ये फोन अभी अधिकृत रिटेलर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और बाकी दुकानों पर उपलब्ध हैं। ये तब तक तो मार्केट में रहेंगे, जब तक स्टॉक खत्म नहीं हो जाता।

ऐपल ने कौनसे iPhone वेबसाइट से हटाए?
ऐपल ने अपनी वेबसाइटी से iPhone के तीन मॉडल हटा दिए हैं। इनमें iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max और बेस iPhone 15 शामिल हैं। ये फोन अब ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं मिलेंगे, लेकिन आप इन्हें ऐपल के अधिकृत रिटेलर्स, ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। ये तभी तक उपलब्ध रहेंगे, जब तक इनका स्टॉक है। यह ऐपल की स्ट्रैटेजी है कि पुराने मॉडल्स को धीरे-धीरे हटाकर नए मॉडल्स को बढ़ावा दिया जाए।
 
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ऐपल इंटेलिजेंस सपोर्ट था
ऐपल ने अपनी वेबसाइट से जो मॉडल्स हटाए हैं, उनमें iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ऐपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट था। यह ऐपल की नई तकनीक है, जो जेनरेटिव मॉडल्स और यूजर के पर्सनल डेटा को मिलाकर स्मार्ट एक्सपीरियंस देती है। यदि अब आप नया iPhone खरीदना चाहते हैं, जिसमें ऐपल इंटेलिजेंस तकनीक हो, तो आपको नए मॉडल्स में से ही कोई एक खरीदना होगा।

iPhone 17 Series में नए और पावरफुल प्रोसेसर हैं
iPhone 17 सीरीज और iPhone Air में नए और पावरफुल प्रोसेसर हैं। बेस iPhone 17 मॉडल में A19 चिपसेट दिया गया है, जो पिछले A18 चिपसेट के मुकाबले में 20% तेज बताया जा रहा है। iPhone Air और iPhone 17 Pro मॉडल्स में A19 Pro प्रोसेसर है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह पिछले मॉडल से 40% अधिक तेज है।

iPhone Air की खूब चर्चा, बेहद पतला है ये फोन
आईफोन एयर की थिकनेस 5.6mm है, यह सैमसंग एस25 ऐज से भी पतला है, क्योंकि उसकी मोटाई वह फोन 5.8mm है। ऐपल ने इस फोन को लाइटवेट बताया है। इसे बनाने में 5 ग्रेड टाइटेन‍ियम फ्रेम का इस्‍तेमाल हुआ है। यह इतना पतला है, फिर भी इसमें एक्‍शन बटन दिया गया है।

admin

Related Posts

WhatsApp में आएगा कमाल का अपडेट, बिना नंबर दिखाए कर सकेंगे चैट?

नई दिल्ली WhatsApp पर किसी से बातचीत करने के लिए फिलहाल उनके फोन नंबर की जरूरत होती है. कंपनी अब इसे बदल रही है. ये फीचर कुछ यूजर्स को मिल…

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फिशिंग स्कैम, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला