‘अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें’, राजस्थान-पंचायती राज मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

जयपुर।

पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें। फील्ड में जाकर वहां के विकास कार्यों को देखें। उन्हें शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक गांव में ही रहना होगा। जिससे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान हो सके। साथ ही माह में एक बार खुली जनसुनवाई अवश्य करें।

दिलावर शनिवार को पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि इसकी टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ओडीएफ प्लस, ठोस तरल कचरा प्रबंधन, बालिका विद्यालयों में पिंक टॉयलेट, प्लास्टिक कचरे का निपटान, प्लास्टिक मैनेजमेंट इकाई स्थापित करने, गांवों में कचरा परिवहन के लिए वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने,पॉलीथिन का विक्रय करने वालों को 3 दिन में चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को प्रभावी तरीके से रोकने के लिए गांव-गांव में बर्तन भंडार बनाये जाए और लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाय। दिलावर ने गोबरधन योजना के बारे में कहा कि इसके लिए स्वच्छता मित्र बनाने, ग्राम वाइज महिला समूहों को शामिल करने के साथ ही गोशालाओं से जोड़ने की आवश्यकता बताई। जिससे प्रचुर मात्रा में बायोगैस का उत्पादन हो सके।

उन्होंने घुमंतू, अर्द्ध घुमंतू एवं विमुक्त वर्ग के परिवारों को पट्टा आवंटन अभियान के बारे में कहा कि बसंत पंचमी तक पट्टा आवंटन का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो जाना चाहिए। जो जातियाँ केन्द्र सूची में है और इस सूची में नहीं है तो उन्हें भी केन्द्र सूची के अनुसार जोड़ा जाए। इनके निवास के बारे में पुख्ता जानकारी के लिए गांव के दो पुराने व्यक्तियों से तस्दीक कराने के साथ ही अलग से पहचान का प्रमाण पत्र देने एवं इनकी बस्तियों में केम्प लगाकर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ देने के निर्देश दिए। दिलावर ने हरियालो राजस्थान अभियान के बारे में कहा कि अभी 82 प्रतिशत पौधे जीवित है। फरवरी माह से नष्ट हुए पौधों की जगह नये पौधे लगाये जाए। इनकी देखरेख के लिए 200 पौधों पर एक नरेगा कर्मी लगाने और 24 घंटे निगरानी के लिए एक सिस्टम विकसित किया जाए। इन पौधों की जियो टेगिंग कर फोटो भिजवायी जाय। अगले साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसी प्रकार स्वामित्व योजना के बारे में कहा कि पट्टा देना एक सतत प्रक्रिया है। पट्टा देने के लिए टाइमलाइन निश्चित की जाए। उन्होंने ड्रोन से सर्वे करने, मैप निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे में कहा कि जल स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष तौर से कार्य करवाये जाय।तालाबों का जीर्णोद्धार करवाया जाय। ये धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बंजर भूमि को उपजाऊ भूमि बनाने के लिए टारगेट लेकर कार्य किये जाय, तालाबों व केचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने के साथ ही इनकी सुरक्षा की जाय।

उन्होंने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए जिस मद में राशि आवंटित की गई है उसका उपयोग उसी मद में किया जाय किसी अन्य मद में नहीं। विभाग में कार्यों की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए भी सिस्टम विकसित किया गया है।
उन्होंने विलायती बबूल से चारकोल बनाने के लिए गुण दोष के आधार पर मंथन कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। श्री दिलावर ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

admin

Related Posts

RAS Result 2024: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने किया राजस्थान आरएएस में टॉप, फाइनल रिजल्ट जारी

जयपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षा, RAS-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो कैंडिटे्स 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुए RPSC RAS…

PWD को फटकार, 30 दिन में बहू को नियुक्ति देने का कोर्ट का निर्देश

जयपुर राजस्थान में अब अनुकंपा नियुक्ति को लेकर 'बहू और बेटी' के बीच का कानूनी फर्क खत्म हो गया है. हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक आदेश में स्पष्ट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 6 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया