राजौरी में रहस्यमय मौतों की संख्या बढ़कर 17 हुई, झरने से लिए गए पानी के नमूनों में कुछ कीटनाशकों की पुष्टि हुई

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के एक बुधल गांव में तीन परिवारों के 17 सदस्यों की रहस्यमयी बीमारी से मौतों की चल रही जांच के बीच, अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में एक झरने को सील कर दिया है। झरने (बावली) से लिए गए पानी में 'कुछ कीटनाशकों' की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इस वजह से लोग सहमे हुए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त (कोटरांका उपखंड) दिल मीर ने एक आदेश में कहा, "बुधल गांव के झरने (बावली) से लिए गए पानी के नमूनों में कुछ कीटनाशकों की पुष्टि हुई है। 'बावली' को पीएचई (जल शक्ति) डिवीजन राजौरी ने अवरुद्ध कर दिया है और संबंधित मजिस्ट्रेट ने सील कर दिया है। ऐसी आशंका है कि गांव की आदिवासी आबादी चोरी-छिपे इस झरने के बहते पानी को इकट्ठा कर सकती है। इसलिए तहसीलदार खवास यह सुनिश्चित करें कि कोई भी ग्रामीण किसी भी हालत में इस बावड़ी के पानी का उपयोग न करे। बावड़ी की घेराबंदी कर दी गई है।"

दिल मीर ने राजौरी जिले के बुधल गांव की घेराबंदी करने और वहां 24 घंटे 2 से 3 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया है, ताकि बावली के पानी का उपयोग पूरी तरह से रोका जा सके। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी से मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए गृह मंत्रालय की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश दिया था। यह कदम इस क्षेत्र में हुई संदिग्ध मौतों की गहन जांच करने और इसके कारणों का पता लगाने के लिए उठाया गया। ये टीम रहस्यमयी बीमारी से मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

इस अंतर-मंत्रालयी टीम की जम्मू-कश्मीर के फोरेंसिक साइंस, पशुपालन और खाद्य सुरक्षा विभाग भी मदद कर रहे हैं। टीम रविवार को बुधल पहुंची। राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एएस. भाटिया की अध्यक्षता में स्थानीय डॉक्टरों की एक टीम ने स्थानीय लोगों की आशंकाओं को दूर करने के लिए शनिवार को बुधल गांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। भाटिया ने कहा था कि विषाक्त पदार्थों से मस्तिष्क को नुकसान हो सकता है, जो तुरंत इलाज न किए जाने पर अपरिवर्तनीय हो सकता है। ज्यादातर मरीज विषाक्त पदार्थों के कारण अपरिवर्तनीय मस्तिष्क क्षति होने के बाद अस्पताल पहुंचे थे, जिसके बारे में डॉक्टर ज्यादा कुछ नहीं कर सके थे।

 

  • admin

    Related Posts

    आर्मी चीफ ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नमाज के वक्त हमला नहीं किया गया, सबका मालिक एक

    नई दिल्ली पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के मासूम पर्यटकों पर किए गए हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर सीमा पार पल रहे आतंकियों के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए।…

    अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, बंगाल में UCC, सातवां वेतन और महिलाओं को 3000 रुपये का वादा

    कोलकाता भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें