अब त्योहारों पर घर जाने की टेंशन खत्म, इंडियन रेलवे चलाएगा हजारों स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली 
दीवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस साल फेस्टिव सीज़न पर घर के जाने वालों के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि रेलवे का लक्ष्य  इस साल 12000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का है, जबकि पिछले साल चलाई गई 7,500 ट्रेनों से काफ़ी ज़्यादा है। यह कदम त्योहारी सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेंगी ट्रेनें-
रेल मंत्री के अनुसार ये स्पेशनल ट्रेनें 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलाई जाएंगी। रेलवे ने अब तक 10,000 स्पेशल ट्रेनों की अधिसूचना जारी कर दी है। इन ट्रेनों में से 150 ट्रेनें पूरी तरह से अनारक्षित होंगी, ताकि आखिरी समय में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी न हो।

वंदे भारत स्लीपर पर अपडेट
अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और दूसरी रेक का इंतजार किया जा रहा है, जो 15 अक्टूबर तक आ जाएगी। इसके बाद दो वंदे भारत स्लीपर कमीशनिंग  एक साथ शुरू की जाएंगी।

रेल मंत्री ने कुछ नए रूट्स पर चलने वाली ट्रेनों के बारे में भी जानकारी दी है। लखनऊ जंक्शन और सहारनपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा के समय को कम करेगी, जबकि मदार जंक्शन (अजमेर) और दरभंगा के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस निम्न और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए उपयोगी होगी। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि भारतीय रेलवे की समय पालनता में सुधार हुआ है।  यह कदम दिवाली और छठ पूजा के दौरान लाखों लोगों की यात्रा को और आसान और सुविधाजनक बनाएगा।

 

admin

Related Posts

द्वारका पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप, दो कारों के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

नई दिल्ली  द्वारका जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब पर सख्ती करते हुए नया अभियान 'नशे पर लगाम, देश को सलाम' शुरू किया है। अभियान के तहत स्पेशल…

‘मेट्रो मंडे’ पहल के तहत दिल्ली सरकार सक्रिय, मंत्रियों ने भी अपनाया सार्वजनिक परिवहन

नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के ‘मेट्रो मंडे’ अभियान के तहत सोमवार को अपने दफ्तर जाने के लिए मेट्रो और डीटीसी बस में सफर किया। साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर