Android में मुमकिन नहीं! iPhone की दो कॉल स्क्रीन के पीछे की असली वजह

नई दिल्ली

अगर आप एक एंड्रॉयड फोन चलाते हैं, तो इनकमिंग कॉल आने पर आप एक ही तरह से फोन उठा पाते होंगे। कहने का मतलब है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर कॉल उठाने का एक ही तरीका देखने को मिलता है वहीं iPhone यूजर्स कॉल को दो तरीकों से उठा सकते हैं। इसे आप कुछ इस तरीके से समझ सकते हैं कि iPhone यूजर्स को ऐपल दो तरीके से अपने फोन रिसीव करने का ऑप्शन देता है। iPhone पर कॉल उठाने का एक तरीका होता है हरे रंग के डायलर पर टैप करना या काटने के लिए लाल डायलर को दबाना। वहीं कुछ सिचुएशन में iPhone पर कॉल को उठाने के लिए डायलर को बाईं से दाईं ओर स्लाइड करना पड़ता है। कॉल को दो तरह से रिसीव करने का ऑप्शन बहुत सोच-समझकर यूजर्स को दिया गया है। चलिए इसके पीछे की वजह को समझते हैं।

यूजर्स की शिकायत बनी वजह
बता दें कि शुरुआत में iPhone पर भी कॉल उठाने या काटने का एक ही ऑप्शन मिला करता था। दरअसल iOS के शुरुआती 5 वर्जन तक कॉल रिसीव करने के दो तरीके सामने नहीं आए थे। हालांकि एक समय के बाद यूजर्स की शिकायतो पर गौर करते हुए ऐपल ने फोन रिसीव करने के दो ऑप्शन देना शुरू किया। iPhone अपने समय के कुछ फोन्स में से एक था जिसमें फोन रिसीव करने के लिए स्क्रीन पर टच करना पड़ता था। इसकी वजह से लोगों ने पाया कि फोन के उनकी जेब या बैग पड़े होने पर भी फोन रिसीव हो जाया करता था। इसके बाद ऐपल ने इस समस्या को दूर करने के लिए फोन रिसीव करने के दो ऑप्शन देना शुरू किए।

कॉल रिसीव करने का पहला तरीका
iPhone कॉल करने का एक तरीका एंड्रॉयड से मिलता जुलता है। जिसमें फोन उठाने के लिए हरे और काटने के लिए लाल डायलर पर टैप करना होता है। फोन रिसीव करने का यह ऑप्शन iPhone यूजर को अपने फोन पर तब दिखाई देता है जब वह फोन इस्तेमाल कर रहा हो। दरअसल ऐपल का मानना है कि जब यूजर फोन इस्तेमाल कर रहा हो तब उसे कॉल रिसीव करने के ऐसे ऑप्शन दिखने चाहिए जिससे वह आसानी से कॉल रिसीव कर सके। जैसे कि हरे या लाल डायलर पर टैप करना। यह कॉल रिसीव करने का आसान ऑप्शन होता है।

कॉल रिसीव करने का दूसरा तरीका
iPhone में कॉल रिसीव करने का दूसरा तरीका डायलर को बाईं से दाईं ओर स्लाइड करना होता है। यह ऑप्शन तब दिखाई देता है जब iPhone लॉक हो। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर यूजर का फोन बैग या जेब में है तो स्लाइड वाले ऑप्शन की वजह से फोन के गलती से रिसीव होने की संभावना खत्म हो जाती है। इस ऑप्शन ने लोगों की उस समस्या को खत्म कर दिया जिसमें उनका फोन बैग या पॉकेट में रिसीव हो जाया करता था।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति की 3 सीख जो कठिन समय में देती हैं सही दिशा और मानसिक मजबूती

    आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन को सही दिशा देने में बेहद उपयोगी मानी जाती हैं। उनके विचार कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाते हैं। जब जीवन…

    Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स लीक

    अगर आप Motorola के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी जल्द ही भारत में Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे