लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं, PANCHAM ऐप से WhatsApp पर ही मिलेगी पंचायत सेवाएं

नई दिल्ली

 डिजिटल इंडिया की मुहिम अब शहर की तंग गलियों से होते हुए गांव-गांव तक तेजी से पहुंच रही है. पंचायत के चक्कर, फाइलों की देरी और जानकारी की कमी के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था, इसी समस्या को दूर करते हुए सरकार ने ग्रामीणों को बड़ा तोहफा दे दिया है. अब ग्राम पंचायत से जुड़े कई काम घर बैठे ही WhatsApp के माध्यम से हो सकेंगे. इसके लिए सरकार ने PANCHAM नाम का खास चैटबॉट लॉन्च कर दिया है जो ग्रामीणों को पंचायत सर्विस, नई योजनाओं और जरूरी जानकारियों से सीधे जोड़ने का काम करेगा. आइए जानते हैं कि क्या है PANCHAM और कैसे काम करता है, साथ ही यह भी जानेंगे कि इससे गांव वालों को क्या-क्या फायदे मिलने वाले हैं?

भारत सरकार की केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जानकारी दी कि पंचम नाम का चैटबॉट लॉन्च कर दिया गया है. इस चैटबॉट के पीछे का मकसद देश की पंचायत व्यवस्था को डिजिटल रूप से मजबूत बनाना है. पंचम को पंचायतों के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल सहयोगी के रूप में देखा जा रहा है जो प्रशासनिक कार्यों में मदद देने के साथ साथ जरूरी दिशा-निर्देश और सूचनाएं सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चैटबॉट पहली बार केंद्र सरकार को देशभर के 30 लाख से ज्यादा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पंचायत अधिकारियों से सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ने का भी काम करेगा. इससे पंचायत स्तर पर जानकारी का आदान-प्रदान तेज और ज्यादा प्रभावी होने की उम्मीद है.

    PANCHAM एक WhatsApp-आधारित डिजिटल टूल, जो पंचायत से जुड़ी जानकारी सीधे और तुरंत उपलब्ध कराने समर्थ होगा। इसके माध्यम से योजनाओं के अपडेट, प्रशिक्षण सामग्री, सर्वे और पंचायत सेवाओं से जुड़ी जानकारी अब कुछ ही पलों में आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।

WhatsApp पर इसलिए हुआ लॉन्च
PANCHAM चैटबॉट को अभी WhatsApp प्लेटफॉर्म पर शुरू किया गया है, जिससे पंचायत से जुड़े प्रतिनिधि और अधिकारी इसे आसानी से यूज कर सकें. भारत में ज्यादा यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं इसलिए इस चैटबॉट को चलाने में किसी तरह की समस्या नहीं होगी. इसका इंटरफेस बहुत ही नार्मल है जिससे यूजर को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी और चैटिंग जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि पंचम के लिए किसी नए ऐप को डाउनलोड या सीखने की जरूरत नहीं है. WhatsApp के जरिए ही पंचायत से जुड़े काम, जानकारी और सहायता पहले से कहीं ज्यादा सरल हो जाएगी.

इस काम में करेगा मदद
सरकार ने पंचम चैटबॉट को ई-ग्राम स्वराज प्लेटफॉर्म से कनेक्ट किया है और यह पंचायत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार पर काम करता है. इसके जरिए ई-ग्राम स्वराज, एलजीडी, जीपीडीपी और पंचायती राज मंत्रालय की बड़ी योजनाओं और पहलों से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी. फिलहाल यह चैटबॉट एआई चैटबॉट्स की तरह जवाब खुद से नहीं बनाएगा बल्कि इसमें पहले से मौजूद और प्रमाणित जानकारी ही दी जाएगी. हालांकि इसमें मौजूद डेटा को समय-समय पर अपडेट किया जाता रहेगा. जिससे आम लोग भी पंचम के जरिए पंचायत सेवाओं, प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं और जरूरी प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी सरल तरीके से हासिल कर सकेंगे. 

admin

Related Posts

7 साल बाद भारत दौरे की तैयारी में शी जिनपिंग? दिल्ली में BRICS मंच पर पुतिन संग दिख सकते हैं नजर

नई दिल्ली भारत और चीन के रिश्ते में बहुत जल्द नया मोड़ देखने को मिल सकता है. भारत-चीन लगातार अपने संबंध सुधार रहे हैं. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की…

‘राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी’, शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

कोलकाता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की सरकार होगी, और यह भारतीय परंपरा और संस्कृति को बनाए रखेगी तथा राज्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस