अब नहीं झेलनी पड़ेगी मजबूरी, Google जल्द देगा Gmail ID बदलने की सुविधा

 नई दिल्ली

अगर आपने कभी सोचा है कि काश अपनी Gmail ID बदल पाते, तो आप अकेले नहीं हैं. करोड़ों लोग सालों से इसी परेशानी में फंसे हुए थे. स्कूल या कॉलेज के ज़माने में बनाई गई अजीब-सी ID, गलत स्पेलिंग वाला नाम, या ऐसा ईमेल जो आज के प्रोफेशनल लाइफ में अटपटा लगता है, लेकिन बदल नहीं सकते थे. वजह साफ थी, Gmail ने कभी यूज़रनेम बदलने का ऑप्शन दिया ही नहीं. अब यही कहानी बदलने वाली है.

गूगल ऐसे फीचर पर काम कर कर रहा है, जिससे यूज़र अपने @gmail.com वाले ईमेल एड्रेस को बदल पाएंगे, वो भी बिना नया अकाउंट बनाए और बिना पुराना डेटा खोए. यानी आपकी सारी मेल, फोटोज़, ड्राइव फाइल्स, यूट्यूब अकाउंट, सब कुछ वहीं रहेगा. बस आपका ईमेल नाम अपडेट हो जाएगा.

यह बदलाव छोटा नहीं है. असल में यह Gmail के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे लंबे समय से मांगा जा रहा फीचर माना जा रहा है.

अब तक दिक्कत ये थी कि अगर किसी को अपनी Gmail ID बदलनी होती थी, तो उसे पूरा नया अकाउंट बनाना पड़ता था. फिर शुरू होता था सिरदर्द. बैंक, UPI, सोशल मीडिया, ऑफिस टूल्स, सरकारी वेबसाइट, सब जगह नया ईमेल अपडेट करना. कई लोग इसी झंझट की वजह से सालों तक अपनी बचपन वाली ID ढोते रहते थे. अब Google इसी परेशानी को खत्म करने की तैयारी में है.

चुन सकेंगे नया यूजरनेम

नए सिस्टम के तहत यूज़र अपने मौजूदा Google अकाउंट के अंदर ही नया Gmail एड्रेस चुन पाएंगे. खास बात यह है कि पुराना ईमेल पूरी तरह बंद नहीं होगा. वह एक तरह से बैकअप या एलियस की तरह काम करता रहेगा. यानी अगर कोई आपके पुराने पते पर मेल भेजेगा, तो वह भी उसी इनबॉक्स में पहुंच जाएगा. मतलब पहचान बदलेगी, लेकिन कनेक्शन नहीं टूटेगा.

हालांकि Google इस फीचर को पूरी तरह खुला नहीं छोड़ रहा. गलत इस्तेमाल और फर्जी पहचान से बचने के लिए कुछ सीमाएं भी रखी जा रही हैं. जैसे एक बार ईमेल बदलने के बाद तुरंत दोबारा बदलाव की परमिशन नहीं होगी.

तय समय का गैप होगा. इसके अलावा एक अकाउंट में सीमित बार ही ईमेल बदला जा सकेगा. यानी यह सुविधा बार-बार नाम बदलने के लिए नहीं बल्कि सही वजह के लिए दी जा रही है.

नाम बदल सकते थे, यूजरनेम नहीं

एक और बात जो साफ की जा रही है, वो यह कि Gmail का डिस्प्ले नेम बदलना और असली ईमेल एड्रेस बदलना, दोनों अलग चीज़ें हैं. डिस्प्ले नेम तो पहले से बदला जा सकता था, लेकिन असली @gmail.com वाला पता अब तक फिक्स रहता था. नया फीचर इसी असली पते को बदलने की सुविधा देगा.

इस बदलाव का असर सिर्फ पर्सनल यूज़र्स तक सीमित नहीं रहेगा. प्रोफेशनल्स, फ्रीलांसर, कंटेंट क्रिएटर्स और वो लोग जिन्होंने सालों पहले बिना सोचे-समझे कोई अजीब ID बना ली थी, उनके लिए यह एक तरह से डिजिटल रीब्रांडिंग जैसा मौका होगा.

हालांकि ये ऑफिशिल नहीं है, लेकिन Google के सपोर्ट सेक्शन में इससे जुड़े साइन्स दिखने लगे. कई लीक्स में भी स्क्रीनशॉट्स शेयर किए जाने लगे हैं. यानी कुछ लोगों को ये ऑप्शन दिख रहा है. माना जा रहा है कि कंपनी इसे धीरे-धीरे अलग-अलग देशों में रोलआउट करेगी, ताकि सिक्योरिटी और मिसयूज पर कंट्रोल रखा जा सके.

अभी तक Google ने आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है,लेकिन इतना साफ है कि यह फीचर अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय की तैयारी के बाद आ रहा है.

admin

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फिशिंग स्कैम, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों…

बिना तेल और बिना गैस वाला हेल्दी पोहा, फिटनेस फ्रीक्स के लिए बना परफेक्ट नाश्ता

आजकल लोग खाने में स्वाद के साथ-साथ सेहत भी ढूंढ रहे हैं. आलम ये है कि ये लोग मुंह में कुछ भी देने से पहले हजार बार सोचते हैं. इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे