नौवीं कक्षा के छात्र के उत्पीड़न के बाद आत्महत्या करने की कोशिश, मामला दर्ज

ग्वालियर

ग्वालियर शहर में एक सरकारी स्कूल के दो टीचर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.आरोप है कि उनके द्वारा नौवीं कक्षा के एक छात्र के उत्पीड़न के बाद कथित तौर पर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की. अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी है.

एक अधिकारी ने बताया कि घटना 8 नवंबर को हुई थी लेकिन छात्र का बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज किया गया.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में पढ़ने वाले 14 साल के लड़के ने आत्महत्या करने के लिए कथित तौर पर फिनाइल पी लिया.

उन्होंने बताया कि कैमिकल पीने से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा था. अधिकारी ने बताया कि लड़के के ठीक होने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उसने दो टीचर्स पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.अधिकारी ने कहा, मामले में आगे कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं.

बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि एक दिन पहले ही हैदराबाद के एक निजी आवासीय स्कूल के छात्रावास में 12 साल के लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. कक्षा सात के छात्र को बीते रात उसके रूममेट ने छत के पंखे से लटका पाया. सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, परिजनों ने टीचर्स द्वारा प्रताड़ना के   गंभीर आरोप लगाए हैं. 

admin

Related Posts

लकवे से जूझ रही महिला को मिली राहत, एम्स ने रीढ़ की हड्डी से दवा देकर किया चमत्कार

भोपाल भोपाल एम्स में एक महिला को मानो नया जीवन दिया गया है। ललितपुर (उत्तर प्रदेश) की 65 वर्षीय यह महिला पिछले सात महीनों से न चैन से बैठ पा…

सरकार का बड़ा प्लान! आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी ₹26,000 और परमानेंट जॉब की राह, जानें कब होगा लागू

भोपाल बीते दिन मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में बड़ी संख्या में प्रदेशभर के अस्थाई, ठेका और आउटसोर्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 'महासंग्राम आंदोलन' किया गया। अस्थाई, आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची