निया शर्मा का सोशल प्लेटफॉर्म पर छलका दर्द, बोलीं- मुझसे कोई प्यार नहीं करता

मुंबई,

मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप स्टेटस और शादी की अपनी प्लानिंग के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि वह सिंगल हैं और खुद से सवाल किया कि क्या वो शादी के बिना कुछ मिस कर रही हैं?

निया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ एक सवाल-जवाब सेशन किया, जहां एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है? उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है तो क्या सिंगल ही मर जाएंगे। मुझसे कोई प्यार नहीं करता।’

एक अन्य ने उनसे उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा, “सर मैं आपको खुश नहीं दिखाई देती क्या या आपको बर्दाश्त नहीं होता कि मैं अपनी लाइफ में खुश हूं? मेरी जिंदगी में कुछ कमी दिखाई देती है या फिर मैं उस स्तर तक नहीं जी पा रही हूं…ऐसा क्या है जो मैं शादी के बिना मिस कर रही हूं।’

इसके बाद निया ने अपने फैन्स को वजन घटाने के मजेदार टिप्स दिए, जिन्होंने उनसे पूछा था कि उनके जैसी अच्छी बॉडी कैसे हासिल की जाए। उन्होंने इसका जवाब दिया, ‘जब भी आपका खाने का मन हो… बस अपने मुंह पर टेप लगा लें।’

एक्ट्रेस को उनके ड्रेसिंग स्टाइल के लिए तारीफ मिली तो उन्होंने कहा, ‘यही मैं भी सोचती हूं लेकिन फिर लोग मेरे पीछे क्यों आते हैं?’ डार्क सर्कल हटाने के टिप्स पूछने वालों को एक मजेदार जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा ‘यह सवाल मैं सभी से पूछ रही हूं, जो भी सबसे अच्छी टिप्स लेकर आएगा, उसे मेरी तरफ से ढेर सारा आशीर्वाद मिलेगा।’

बता दें कि निया को हाल ही में शो ‘लाफ्टर शेफ फन अनलिमिटेड’ और ‘सुहागन चुड़ैल’ में देखा गया था। पहले शो में वह कृष्णा अभिषेक, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, जन्नत जुबैर रहमानी, रीम शेख, सुदेश लहरी और कश्मीरा शाह के साथ देखा गया। इसे भारती सिंह होस्ट करती हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज करते हैं। निया ने ‘ट्विस्टेड’, और ‘जमाई 2.0’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।

 

  • admin

    Related Posts

    एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

    मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

    28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

    मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी