NHAI की नई पहल, किस रास्ते पर लग रहा कम टोल टैक्स, सरकारी ऐप में मिलेगा नया फीचर

नई दिल्ली

रोड ट्रिप पर जाने से पहले लोग यह जरूर सोचते हैं कि वे ऐसे कौने से रास्त से जाएं, जहां से उनका पेट्रोल और डीजल भी कम लगे और उन्हें टोल भी नहीं देना पड़े। इससे वे कम पैसों में अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक नया फीचर लेकर आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NHAI के ऑफिशियल मोबाइल ऐप Rajmarg Yatra में एक नया फीचर जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, राजमार्ग प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐप पर नया फीचर यूजर्स को दो डेस्टिनेशन के बीच हाईवे पर लगने वाली टोल फीस की तुलना करने की सुविधा देगा। इससे वे कम टोल फीस में अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे। डिटेल के लिए आगे पढ़ें।

NHAI की नई पहल होगी उपयोगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजमार्ग यात्रा ऐप को साल 2023 में लॉन्च किया गया था। यह रियल टाइम में राजमार्ग से जुड़ी जानकारी जैसे कि सड़क की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं की जानकारी देता है। अब इस ऐप में एक नया टोल इंडिकेटर फीचर जोड़ा जा रहा है। इसके जरिए यात्री कई मार्गों पर टोल की कीमत देख सकेंगे और सबसे कम कीमत वाले रास्ते को सिलेक्ट कर पाएंगे। उदाहरण के लिए, अगर आप कानपुर से दिल्ली की यात्रा करे रहे हैं और इसके लिए तीन रास्त हैं तो ऐप यात्रियों को यह तुलना करने की सुविधा देगा कि किस रास्ते से जाने पर कम टोल लगेगा। इस फीचर का उद्देश्य सड़क यात्रा को बजट के अनुकूल बनाना और टोल के बारे में पारदर्शिता बढ़ाना है।

अधिकारी ने दी जानकारी
cnbctv18 की रिपोर्ट के अनुसार एक सीनियर NHAI अधिकारी ने इस फीचर की जानकारी दी है। उन्होंने ने बताया कि Rajmarg Yatra ऐप तीन रूट्स की तुलना करेगा। जैसे दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद-अलीगढ़-कानपुर या मुरादाबाद-बरेली-सीतापुर रूट है। आप देख पाएंगे कि इनमें से ऐप आपको बताएगा कि किस रूट पर सबसे कम टॉल टैक्स देना होगा।

हाल में हुई थी एनुअल FASTag की घोषणा
लोगों की सुविधा के लिए NHAI कई सुविधाएं लेकर आ रहा है। हाल ही में NHAI ने 3,000 रुपये की कीमत वाला अनुअल FASTag पास लॉन्च करने की घोषणा की। यह पास यूजर्स को NHAI द्वारा अनुमोदित किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर 200 टोल फ्री यात्राएं करने की सुविधा देता है। हालांकि, यह राज्य सरकारों द्वारा प्रबंधित टोल प्लाजा के लिए मान्य नहीं होगा।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

    आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

    AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

    तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां