न्यूयॉर्क काउबॉयज बना यूएसपीएल सीजन 3 का विजेता

फ्लोरिडा.
न्यूयॉर्क काउबॉयज ने मैरीलैंड मेवरिक्स को सात विकेट से हराकर यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (यूएसपीएल) सीजन 3 का खिताब जीत लिया है। फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मैरीलैंड मेवरिक्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उन्होंने दूसरे ओवर में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ का विकेट गंवा दिया। हालांकि रयान स्कॉट (25 गेंदों पर 39 रन) और कप्तान शुभम रंजने (36 गेंदों पर 52 रन) ने पारी को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके प्रयासों के बावजूद, मेवरिक्स की टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी और टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी।

इस लक्ष्य को न्यूयॉर्क काउबॉयज ने मात्र 3 विकेट खोकर 14 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। काउबॉयज के लिए सलामी बल्लेबाज दिलप्रीत बाजवा ने 45 गेंदों में 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। हालांकि काउबॉयज ने भी मुख्तार अहमद के रूप में अपना पहला विकेट तीसरे ओवर में ही खो दिया, लेकिन उसके बाद दिलप्रीत बाजवा और जोशुआ ट्रॉम्प ने दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 76 रन जोड़े। मेवरिक्स ने जवाबी हमला करते हुए बाजवा (66) और ट्रॉम्प (27) को एक के बाद एक करके पवेलियन तो भेज दिया, लेकिन तजिंदर सिंह (17 गेंदों में 33) और नौशाद शेख (10 गेंदों में 14) ने काउबॉयज की जीत पर मोहर लगा दी। यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (यूएसपीएल) का तीसरा सीजन जिस तरह का गुजरा वह प्रशंसकों के दिलों में एक अलग ही पहचान बना गया। लगातार 10 दिनों तक 6 धुरंधर टीमों के बीच चले इस घमासान में कोई ट्रॉफी जीता तो किसी का प्रदर्शन लोगों का मन मोह ले गया।

  • admin

    Related Posts

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

     कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी