संभल-चंदौसी में हो रहे नए-नए खुलासे- मंदिर, कुंआ, बावड़ी, इमारत के बाद खुदाई में मिली लंबी सुरंग

संभल
यूपी के संभल और चंदौसी में चल रही खुदाई में रोज नए-नए खुलासे हो रही हैं। हर दिन नई-नई चीजें मिल रही हैं। रहस्मय चीजों से दबे संभल में मंदिर और कुंआ मिला तो चंदौसी में खुदाई के दौरान बावड़ी और प्राचीन इमारत मिली। बावड़ी की खुदाई चल ही रही थी कि एक लंबी सुरंग भी मिल गई। सुरंग मिलने के बाद भी खुदाई जारी रही। सुरंग मिलने की खबर के बाद डीएम मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

मुस्लिम बहुत मोहल्ला लक्ष्मण गंज में खाली मैदान में दबी बावड़ी की तलाश में चल रही खोदाई दिन पर दिन कई रहस्य खोलती जा रही है। बांकेबिहारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर हो रही खुदाई के दूसरे रविवार को भी जारी है। एक दिन पहले यहां खुदाई के दौरान बावड़ी मिली तो प्रशासन ने यहां सफाई के निर्देश दिए। बावड़ी की सफाई चल ही रही थी कि अचानक से दो कमरे की एक प्राचीन इमारत मिल गई। अभी इसकी चर्चा चल रही थी कि एक सुरंग भी नजर आई।

सुरंग मिलने की खबर के बाद डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। डीएम ने बताया कि बावड़ी करीब 150 साल पुरानी लगी है। इसके सर्वे के लिए स्टेट ऑर्किलॉजिकल की टीम को बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिलेखों में 400 वर्ग मीटर जमीन बावड़ी के रूप में दर्ज है। करीब 210 वर्ग मीटर में बावड़ी है, इस समय शेष भाग पर अतिक्रमण कर लिया गया, जिसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचीन बावड़ी से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

चंदौसी के लक्ष्मणगंज मोहल्ले में शनिवार सुबह 10 बजे से प्राचीन बावड़ी की खुदाई का कार्य शुरू हुआ। मौके पर एसडीएम नीतू रानी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई भी पहुंचे और खुदाई का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लेखपाल दानवीर से बावड़ी और आसपास के क्षेत्र की जानकारी ली। नक्शा देखकर क्षेत्र का मुआयना किया और बताया कि बावड़ी का क्षेत्र लगभग 210 वर्ग मीटर है, जबकि इसका शेष भाग अतिक्रमण की चपेट में है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पैमाइश कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि बांके बिहारी मंदिर का जीर्णोद्धार सभी के सहयोग से कराया जाएगा। मंदिर के आसपास की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।

admin

Related Posts

यूपी में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, मेरठ में भाजपा नेता गिरफ्तार

मेरठ यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस, एंटी करप्शन के बाद अब सीबीआई ने भी रिश्वतखोरों पर शिकंजा कसना शुरू…

मासूम को बनाया हत्या का गवाह! ‘बकरा कटता देखा है’ कहकर रची खौफनाक साजिश, खोड़ा में सनसनी

गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में ईद के मौके पर हुए जानलेवा चाकू हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. घायल युवक की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला