MP में एक अप्रैल से नई शराब नीति होगी लागू , धार्मिक शहरों में शराब मिलना बंद हो जाएगी

उज्जैन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शराबबंदी को लेकर उज्जैन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक नगरों में शराबबंदी करने को लेकर आगे कदम बढ़ा रही है. उम्मीद की जा रही है कि 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के कई धार्मिक शहरों में शराब बंद हो जाएगी.

मंगलवार (21 जनवरी) को मोहन यादव उज्जैन पहुंचे. उन्होंने अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर पहुंचकर बलिदान दिवस के अवसर पर माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद रखना बेहद आवश्यक है.

मोहन यादव ने कहा, ''देश की आजादी के लिए कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राण की आहुति तक दे दी. इन्हीं में हेमू कालानी भी शामिल थे. वे हर साल बलिदान दिवस पर हेमू कालानी की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के लिए आते हैं.''

    उज्जैन के अमर शहीद जवान हेमू कालानी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर स्थानीय मुद्दों पर विचार साझा किए।

सीएम ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत भी की. उन्होंने कहा, ''मध्य प्रदेश की धार्मिक शहरों में सरकार शराबबंदी की ओर आगे कदम बढ़ा रही है. मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में आने वाले समय में शराब बंद हो जाएगी.''

बता दें कि एक अप्रैल से नई शराब नीति लागू होती है. इसी के चलते उम्मीद जताई जारी की 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराब मिलना बंद हो जाएगी.

इन शहरों में हो सकती है शराबबंदी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धार्मिक शहरों में शराबबंदी के संकेत दिए हैं. इसमें उज्जैन के साथ-साथ ओंकारेश्वर, दतिया, अमरकंटक, चित्रकूट, सांची, खजुराहो आदि शहरों को शामिल किया जा सकता है.

admin

Related Posts

कोल्ड्रिफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने दिखाया सच, मासूमों की मौतों के पीछे की वजह सामने आई

छिंदवाड़ा  साल 2025 में जहरीला कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से…

मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत तीन दिनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर