महाकाल मंदिर में लड़कियों ने बनाई रील, प्रशासन सख्त

उज्जैन
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में एक युवती द्वारा फिल्मी गाने पर रील बनाने का मामला सामने आया है। इस पर मंदिर के पुजारी खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि धर्म स्थान पर अमर्यादित आचरण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

इससे पहले भी कुछ युवक-युवती मंदिर में फिल्मी गानों पर रील बना चुके हैं। मामले में मंदिर प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जा चुकी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ताजा मामला एक युवती के श्री महाकाल महालोक में ध्यानस्थ अवस्था में बैठे भगवान शिव की मूर्ति के समक्ष रील बनाने से जुड़ा है। इसमें युवती फिल्मी गीत ‘ये दिल तो प्यार मांगे है’ पर नृत्य करते हुए नजर आ रही है।

युवती द्वारा इंटरनेट माध्यमों पर रील बहु प्रसारित करने के बाद मामला सामने आया। मामले में मंदिर के पुजारी नाराज हैं। उनका कहना है कि युवक-युवतियों को किसी भी मंदिर में इस प्रकार की अशोभनीय हरकत नहीं करना चाहिए।

पं.महेश पुजारी ने कहा कि मंदिर धर्म, अध्यात्म के केंद्र हैं, यहां फूहड़ता फैलाने वाला कोई भी व्यक्ति भक्त नहीं हो सकता है। इसलिए ऐसे जो भी मामले संज्ञान में आते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

…और महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बिना अनुमति घुसने वाले को जेल

इससे पहले ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश करना एक युवक को भारी पड़ गया। मंदिर प्रबंध समिति की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग करने का प्रकरण दर्ज कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में मंदिर प्रशासक ने दो कर्मचारियों को नोटिस दिया है। वहीं दो सुरक्षाकर्मियों को हटाने के लिए निजी सुरक्षा कंपनी क्रिस्टल को पत्र भेजा है।

भीड़ प्रबंधन के लिए महाकाल मंदिर के गर्भगृह में $ जुलाई 2023 से ही प्रवेश प्रतिबंधित है। केवल साधु-संत और अतिविशिष्ट अतिथियों को ही प्रवेश दिया जाता है। इन अतिथियों को भी भीतर प्रवेश करने के लिए सामान्य वस्त्रों की बजाय धोती पहननी होती है।

सोमवार सुबह 8.25 बजे कुछ साधु-संत महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे चांदी द्वार होते हुए गर्भगृह की दहलीज पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया। इन साधु-संतों के साथ 21 वर्षीय निहाल सिंह पिता प्रहलाद सिंह नाम का युवक भी भीतर चला गया।

कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुजारियों ने गर्भगृह में युवक को ट्रैक सूट में शिवलिंग को स्पर्श करते देखा तो बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार निहाल सिंह उज्जैन के जयसिंहपुरा का रहने वाला है और रामघाट पर फूल-हार की दुकान संचालित करता है।

कई बार टूटे नियम, नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं

    17 अक्टूबर 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ गर्भगृह में प्रवेश कर गए थे।

    19 अगस्त 2024: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, उज्जैन के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला सहित कुछ अन्य नेताओं ने गर्भगृह में प्रवेश कर पूजन किया था।
    10 अगस्त 2024: उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने अपने जन्मदिन पर अपने समर्थकों के साथ गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक किया था।

    8 जुलाई 2024: भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह और उनके स्वजन गर्भगृह में प्रवेश कर गए थे।

 

admin

Related Posts

इंदौर में 9 हजार सफाईकर्मियों के घरों को सोलर से रोशन किया जाएगा, 270 करोड़ रुपये की बचत होगी

इंदौर  सस्टेनेबल लिविंग सिटी प्रोग्राम के तहत इंदौर में 9 हजार सफाईकर्मियों के घर सोलर से रोशन करने के लिए नगर निगम और यूनिटी ऑफ नेशनल एक्शन फॉर क्लाइमेट चेंज…

बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन बैठक के दौरान हंसी और पान चबाने पर दो ASI सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

 बालाघाट बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस में अनुशासनहीनता पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गई। एसपी आदित्य मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा