इंदौर से मदीना के लिए नई उड़ान, अप्रैल में मुंबई से उड़ान भरेगी

इंदौर 

हज यात्रियों के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। भारतीय हज कमेटी ने वर्ष 2026 की हज यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के हज यात्रियों, खासकर भोपाल सहित पूरे प्रदेश से जाने वाले यात्रियों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
18 अप्रैल को मुंबई से मदीना के लिए उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट

बता दें कि इस साल हज यात्रा का आगाज 18 अप्रैल से होगा, जब मुंबई से मदीना के लिए पहली फ्लाइट रवाना होगी। इस वर्ष मध्यप्रदेशसे करीब साढ़े सात हजार हज यात्री पवित्र यात्रा पर रवाना होंगे। इनमें से लगभग 90 फीसदी यात्रियों का इम्बार्केशन मुंबई के जरिए होगा।

हज कमेटी के मुताबिक यात्रा को दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 18 अप्रैल से 4 मई तक मदीना के लिए उड़ानें संचालित की जाएंगी। वहीं दूसरे चरण में 5 मई से 19 मई के बीच हज यात्री जेद्दा पहुंचेंगे।
हुआ ये अहम बदलाव

भोपाल के हज यात्रियों के लिए इस बार (Haj 2026) एक अहम बदलाव देखने को मिलेगा। पहले जहां भोपाल इम्बार्केशन प्वाइंट के जरिए भी हज यात्रियों की उड़ानें होती थीं, अब वह सुविधा समाप्त कर दी गई है। इसके बाद मध्यप्रदेश से हज की सीधी फ्लाइट केवल इंदौर एयरपोर्ट से ही संचालित की जाएगी। इसका असर भोपाल और आसपास के जिलों से जाने वाले हज यात्रियों पर भी पड़ेगा, जिन्हें अब इंदौर तक यात्रा करनी होगी।

भोपाल के हज यात्रियों को झटका यहां से बंद हुई सुविधा

भोपाल के हज प्रशिक्षकों और हज कमेटी से जुड़े लोगों का कहना है कि यात्रियों को इस बदलाव (Haj 2026) की जानकारी पहले ही दी जा रही है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। भोपाल में हज हाउस में प्रशिक्षण शिविरों की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, जहां यात्रियों को हज के अरकान, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी।

कुल मिलाकर कहना होगा कि Haj 2026 को लेकर मध्यप्रदेश , खासकर भोपाल के हज यात्रियों में उत्साह नजर आ रहा है, वहीं इंदौर को एकमात्र इम्बार्केशन प्वाइंट बनाए जाने से यात्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है।

admin

Related Posts

बचपन संस्था के बच्चों एवं युवाओं को कराया गया डायल-112 का भ्रमण

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सृजन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक पुलिस सुरक्षा योजना के तहत कमजोर वर्ग की बस्तियों के किशोरों एवं युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं जन सुरक्षा…

मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार सख्त एवं सुनियोजित कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विगत एक माह में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ