इतनी सस्ती कभी नहीं मिली Ola की बाइक! सिर्फ ₹49,999 में उठाएं फायदा

मुंबई 

अगर आप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकल बनाने वाली देसी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने ओला सेलिब्रेट्स इंडिया नाम से एक शानदार फेस्टिव ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत इसकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की शुरुआती कीमत ₹49,999 हो गई है। यह ऑफर मुहूर्त महोत्सव के नाम से शुरू किया गया है जो अगले नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान रोजाना सीमित संख्या में स्कूटर और मोटरसाइकिल 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर उपलब्ध होंगी। ओला रोज सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन खास मुहूर्तों की घोषणा करेगा।

₹49,999 में मिलेंगे ये स्कूटर और मोटरसाइकल
इस ऑफर के तहत ओला S1 X का 2 kWh बैटरी वाला मॉडल मात्र ₹49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 81,999 रुपये है। इसके अलावा ओला रोडस्टर X का 2.5 kWh बैटरी वाला वेरिएंट सिर्फ ₹49,999 में मिलेगा। इस मोटरसाइकल की कीमत 99,999 रुपये है।

₹99,999 में दमदार मॉडल

जो लोग ज्यादा पावर वाले मॉडल लेना चाहते हैं उनके लिए ओला का S1 प्रो+ (5.2 kWh) और रोडस्टर X+ (9.1 kWh) की कीमत अब ₹99,999 है। ये दोनों ही टॉप-स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल हैं, जिनमें 4680 भारत सेल बैटरी पैक लगे हैं। वैसे इनकी कीमत 1,69,999 रुपये और 1,89,999 रुपये है।

ओला की अन्य गाड़ियों की कीमतें
सीमित समय के इस ऑफर के अलावा ओला अपनी अन्य गाड़ियों को भी बेचती रहेगी।

S1 प्रो+ और S1 प्रो – इनकी बैटरी 3 kWh से 5.2 kWh तक की है, और इनकी कीमत ₹1.20 लाख से ₹1.69 लाख के बीच है।

S1 X – यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आम लोगों के लिए बना है और इसकी शुरुआती कीमत ₹81,999 है।

पुराने मॉडल – दूसरी जनरेशन के पुराने मॉडल अभी भी ₹97,999 और ₹1,18,999 में उपलब्ध हैं।

मोटरसाइकिलों की कीमतें

ओला ने अपनी रोडस्टर सीरीज को भी कई कॉन्फिगरेशन में पेश किया है।

रोडस्टर X+ – इसमें 4.5 kWh की बैटरी है और इसकी कीमत ₹1,27,499 है।

रोडस्टर X – यह 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh के विकल्पों में आती है और इसकी कीमत ₹99,999 से ₹1,24,999 के बीच है।

स्पोर्ट्स स्कूटर सेगमेंट में एंट्री करेगा ओला
ओला ने हाल ही में अपने सालाना संकल्प इवेंट में यह भी बताया कि 4680 भारत सेल वाली S1 प्रो+ (5.2 kWh) और रोडस्टर X+ (9.1 kWh) की डिलीवरी नवरात्रि से शुरू हो जाएगी। इनकी कीमत ₹1.69 लाख और ₹1.89 लाख है। इसके साथ ही ओला ने स्पोर्ट्स स्कूटर सेगमेंट में भी एंट्री की घोषणा की है। S1 प्रो स्पोर्ट नाम का यह स्कूटर जनवरी 2026 में ₹1.49 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा। ओला इलेक्ट्रिक इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए कई आकर्षक छूट और फायदे दे रहा है।

 

admin

Related Posts

सोने का भाव 1 लाख 50 हजार के करीब, चांदी 9 हजार रुपये महंगी, आज का रेट जानें

इंदौर  भारतीय सर्राफा बाजार में महीने के पहले दिन आज, 01 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. 24 कैरेट सोना एक झटके में…

महंगाई ने बढ़ाए प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के दाम, घर से बाहर जाने से पहले चेक करना जरूरी

नई दिल्ली प्रीमियम पेट्रोल के दाम में आज बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर XP100 पेट्रोल 149 से 160 रुपये प्रति लीटर और एक्स्ट्रा ग्रीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ