नेहा धूपिया का फिटनेस मंत्र: 21 दिन की एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट से मिली ब्लोटिंग में राहत

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, 21 दिनों की एंटी-इंफ्लेमेटरी चैलेंज के ज़रिए हज़ारों लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करने के बाद एक बार फिर अपने वेलनेस मंत्र के साथ वापस आई हैं।

नेहा इस बार वह आधुनिक जीवन की एक आम समस्या ब्लोटिंग और खराब पाचन का आसान और पारंपरिक समाधान साझा कर रही हैं।सस्टेनेबल और बिना झंझट वाली फिटनेस में विश्वास रखने वाली नेहा ने अपना नाइट-टाइम देसी ड्रिंक बताया, जिसे वह लंबे और थकाऊ दिनों के बाद पेट को शांत करने, ब्लोटिंग कम करने और बेहतर नींद के लिए अपनाती हैं। नेहा ने इसे अपना “वार्म और फज़ी” बेडटाइम रिचुअल बताते हुए साझा किया कि यह साधारण सा नुस्खा उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।

नेहा ने रील में कहा, “यह सच में मेरा नाइट-टाइम ड्रिंक है। यह ब्लोटिंग कम करने, पाचन सुधारने और अच्छी नींद में मदद करता है,” और इस बात पर ज़ोर दिया कि छोटी लेकिन नियमित आदतें ओवरऑल हेल्थ में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।भारतीय पारंपरिक ज्ञान से जुड़ा यह ड्रिंक सौंफ, अजवाइन, जीरा, ताज़ा कटा हुआ अदरक और नींबू की कुछ बूंदों से तैयार किया जाता है। इन सभी चीज़ों को पानी में उबालकर लगभग पाँच मिनट तक पकाया जाता है और फिर इसे गुनगुना पिया जाता है।” नेहा ने कहा, “बस इतना ही, आपका नाइट-टाइम एंटी-ब्लोटिंग ड्रिंक तैयार है। यह मेरे लिए जादू की तरह काम करता है। दिखने और स्वाद में भी अच्छा है।”

नेहा ने इस नुस्खे का श्रेय अपनी न्यूट्रिशनिस्ट ऋचा गंगानी को दिया और अपने फॉलोअर्स को यह सलाह भी दी कि किसी भी नए रेमेडी को अपनाने से पहले डाइटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें, क्योंकि वेलनेस हर व्यक्ति के लिए अलग होती है।क्विक फिक्स की बजाय माइंडफुल फिटनेस की समर्थक रहीं नेहा धूपिया का हेल्थ के प्रति संतुलित नजरिया आज भी लोगों से जुड़ता है। योग, फंक्शनल वर्कआउट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट और अब पेट के लिए फायदेमंद घरेलू नुस्खों के ज़रिए, नेहा यह साबित करती हैं कि आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में सबसे असरदार समाधान अक्सर सबसे सरल होते हैं।

 

admin

Related Posts

मानसी पारेख ने रचा नया मुकाम, बताया कैसे हासिल की कामयाबी

  मुंबई,  टेलीविजन से फिल्मी दुनिया तक अपनी मेहनत और प्रतिभा का परचम लहरा चुकी अभिनेत्री मानसी पारेख को हाल ही में एंटरटेनमेंट कैटेगरी में फेमिना गेम चेंजर अवॉर्ड से…

बड़े पैमाने पर बनेगा ‘तुम्बाड 2’ का सेट, मुंबई में शुरू हुई तैयारियां

मुंबई,  फिल्म 'तुम्बाड 2' के लिए मुंबई में विशाल सेट बनाया जा रहा है।'तुम्बाड' के साथ सोहम शाह ने सिनेमा की दुनिया में एक मास्टरपीस बनाया है। जहाँ इस फिल्म…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 0 views
IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका