नेहा भसीन का ग्लैमरस अवतार वायरल, लेकिन कभी बॉडीशेमिंग से जूझते हुए सुसाइड की कोशिश का दर्दनाक सच

मुंबई

सिंगर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट नेहा भसीन ने कुछ हफ्ते पहले तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उनका पंजाबी गाना 'जूत्ती मेरी' वायरल हुआ था और खूब रील्स बने। अब वह अपनी नई तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। नेहा भसीन ने कहीं बाहर जाकर क्रिसमस मनाया और अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो कतई बवाल हैं। नेहा भसीन की इन तस्वीरों पर फैंस प्यार उड़ेल रहे हैं, तो यूजर्स भी सिंगर के बिंदास अंदाज पर रिएक्ट कर रहे हैं।

नेहा भसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'मैं इस बार शरारती और अच्छों की लिस्ट में आ गई। क्रिसमस की शुभकामनाएं। प्लीज अच्छे बनो, दयालु बनो।' तस्वीरों पर यूजर्स के धड़ाधड़ कमेंट्स आने लगे। तस्वीरों के साथ नेहा ने सभी से एक रिक्वेस्ट भी की है।

नेहा भसीन की तस्वीरों पर फैंस के धड़ाधड़ कमेंट
एक यूजर ने नेहा भसीन की तस्वीरें देख लिखा, 'नॉटी फिर भी क्लासी, तुमने आग लगा दी।' एक बोला, 'वाह, क्या धमाका किया है।' एक एक कमेंट है, 'आपने तो हमारा क्रिसमस ही रोशन कर दिया।' वहीं कुछ ने नेहा भसीन की फिटनेस और एक्सप्रेशन्स की तारीफ की।

20 की उम्र में की थी सुसाइड की कोशिश
नेहा भसीन के करियर और स्ट्रगल की बात करें, तो 42 वर्षीय सिंगर एक परफॉर्मर भी हैं और खुद ही अपने गाने भी लिखती हैं। वह 9 साल की उम्र से गाने गा रही हैं और कई म्यूजिक वीडियोज कर चुकी हैं। हालांकि, 20 साल की उम्र में नेहा भसीन ने सुसाइड की कोशिश की थी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी।

नेहा भसीन को किया गया बॉडीशेम, पी लिया था फैट बर्नर
नेहा भसीन ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बताया था कि जब वजन 50 किलो था, तो भी उन्हें बॉडीशेम किया गया था। टीवी की स्क्रीन पर उनके पेट पर घेरा बनाकर दिखाया गया था कि उनका फैट बहुत ज्यादा है, तो इसलिए उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज नहीं किया जा सकता। नेहा इससे बुरी तरह टूट गई थीं। तब उन्होंने घर आकर आधे से ज्यादा फैट बर्नर की बोतल पी ली थी। इसके बाद उन्हें लगातार दो दिनों तक उल्टियां होती रहीं।

अभी इस डिसऑर्डर से जूझ रही हैं नेहा भसीन
नेहा भसीन ने बताया था कि उन्होंने 2003 में अपना करियर शुरू किया था और 2007 से ही उन्हें फैट बर्नर दिए जाने लगे थे, बिना यह सोचे कि उस कम उम्र में उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। वहीं, नेहा ने साल 2024 में खुलासा किया था कि वह अभी प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से जूझ रही हैं। वह टीनएज से इसका सामना कर रही हैं।

admin

Related Posts

‘अनुपमा’ की मोटी बा अलका कौशल जेल जा चुकी हैं, चेक बाउंस केस से जुड़ा मामला

अनुपमा टेलीविजन के लोकप्रिय शोज में से एक है. पिछले कुछ महीनों में अनुपमा में कई नए किरदारों की एंट्री हुई है. पिछले साल सीरियल में एक्ट्रेस अलका कौशल मोटी…

सारा तेंदुलकर का पैपराजी पर गुस्सा, भद्दे कैप्शन को लेकर लगाई फटकार

फैन्स अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की झलक पाने को बेताब रहते हैं. इसलिए पैपराजी सेलिब्रिटीज को देखते ही हर एंगल से उन्हें कैप्चर करने की कोशिश करते हैं. कई दफा सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई