नर्मदापुर जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही, एक लाश की सुरक्षा से खिलवाड़ की घटना भी सामने आई

नर्मदापुरम
नर्मदापुरम के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखें एक युवक के शव का गला कुत्तों द्वारा खाने का मामला सामने आया है। शव की दुर्गति देखकर स्वजनों आक्रोशित हो गए और उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

नर्मदापुर जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन ताजा मामले में एक लाश की सुरक्षा से खिलवाड़ की घटना भी सामने आई है। परिसर में पोस्टमार्टम के लिए रखे एक युवक के शव को कुत्तों ने रात में नोच खाया। इस घटना से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो गई है। मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

सड़क दुर्घटना में हुई थी निखिल की मौत
जिला अस्पताल के नेत्र जांच वार्ड के पास शव रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार बनापुरा निवासी निखिल चौरसिया अपने दोस्त रितिक राजपूत और रोहित मेहरा के साथ पालनपुर शादी कार्यक्रम से लौट रहा था। डोलरिया रोड उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें निखिल की मौत हो गई थी। रितिक और रोहित गंभीर हैं। घटना के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा था। मृतक के मौसेरे भाई के अनुसार वे रात में शव के पास थे, रात करीब 3:30 बजे वे पानी लेने बाहर गए, इसी दौरान एक कुत्ता आकर शव को नोच ले गया।

गले पर नोचने का निशान
सुबह मृतक के स्वजन जब आए तो गले के पास गहरा घाव नजर आया। इस लापरवाही को लेकर परिवार ने जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मृतक के स्वजन सुरक्षा गार्ड और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते दिख रहे हैं। इस घटना ने जिला अस्पताल की बदइंतजामी उजागर की है, साथ ही यह सामने आया है कि यहां लाशों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

मामले को लेकर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सुधीर विजयवर्गीय ने बताया कि जिस युवक की लाश कुत्तों ने नोची है, वह निखिल चौरसिया है। उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना सामने आई है यह मामला बेहद गंभीर है, इस मामले की जांच की जा रही है। रात में यहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को नोटिस जारी किया गया है। इस घटना के विरोध में रविवार को युवाओं ने जिला अस्पताल के बाहर सीएमएचओ के खिलाफ नारेबाजी की।

  • admin

    Related Posts

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को बैतूल में जिला चिकित्सालय जिला आयुष विंग का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का…

    मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट

    भोपाल  मुख्य सचिव  अनुराग जैन से बुधवार को मंत्रालय में आईज़ीआई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक  इशान हैडन ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में ड्रोन इको-सिस्टम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 4 views
    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया