ज्यादा काम करने की जरूरत : श्रीमती तृप्ता ठाकुर

भोपाल.

भारत सरकार विद्युत मंत्रालय के ख्यातिलब्ध प्रशिक्षण संस्थान नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत ‘‘परिचालन सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन‘‘ पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की महानिदेशक श्रीमती तृप्ता ठाकुर एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने किया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की महानिदेशक श्रीमती तृप्ता ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2047 तक विद्युत मांग अत्यधिक बढ़ने वाली है और किसी भी विकसित देश के लिए प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत को एक महत्वपूर्ण इकाई माना जाता है। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि भारत में विद्युत वितरण क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है। इनमें विद्युत हानियों को कम करना, शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह करना, विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करना और नई टैक्नोलॉजी को आत्मसात करने की चुनौती की पूर्ति के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सार्थक और अर्थपूर्ण साबित हो सकते हैं।

प्रशिक्षण सत्र में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने कहा कि प्रशिक्षण में सैद्धांतिक ट्रेनिंग के अलावा व्यवहारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसके लिए पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में विभिन्न व्यवहारिक प्रशिक्षण कैम्प लगाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लाइनकर्मियों को लाइनों पर कार्य करते समय विद्युत सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए सुरक्षा जोन बनाकर कार्य करना चाहिए। श्री सिंघल ने पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए कंपनी द्वारा प्रदाय किये गये आधुनिक रूप से डिजाइन सुरक्षा उपकरण इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर बल दिया।

निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्वत, निदेशक (पीडीटीसी) श्री अनिल कुमार खत्री एवं पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इडिया (भारत सरकार का उपक्रम) के उपमहाप्रबंधक श्री संजेश कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल एवं नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की महानिदेशक श्रीमती तृप्ता ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट वितरित की। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के प्रारंभ और अंत में एक परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि यह देखा जा सके कि प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को किस हद तक ग्राह्य किया है।

गौरतलब है कि भोपाल शहर के गोविन्दपुरा स्थित मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेन्टर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान है।

admin

Related Posts

सिंहस्थ-2028 के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्यों की समय सीमा तय, एक साल पहले होंगे पूरे: ऊर्जा मंत्री तोमर

सिंहस्थ-2028 के लिये एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य, हो रही है नियमित मॉनिटरिंग : ऊर्जा मंत्री  तोमर उज्जैन ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने…

एमपी में ट्रांसजेंडर के लिए बड़ा फैसला, पहचान देने से पहले होगी सख्त जांच

भोपाल  मध्यप्रदेश में ट्रांसजेंडर के संबंध में बड़ा फैसला लिया गया है। जेंडर बदलने से पहले अब कलेक्टर को इसकी सूचना देनी होगी। मेडिकल जांच के बाद ही ट्रांसजेंडर को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया