रायपुर ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से नवनियुक्त अभियंताओं को समय-समय पर दिया जायेगा आवश्यक प्रशिक्षण

रायपुर

 छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग ने अक्टूबर 2024 में लोक सेवा आयोग के माध्यम से 81 सहायक अभियंताओं की नियुक्ति की है। इनमें से 80 अभियंता कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। इन नवनियुक्त अभियंताओं को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। इसी कड़ी में सोमवार 2 दिसंबर यानि आज से रायपुर स्थित प्रशिक्षण संस्थान में इन अभियंताओं के लिए 5 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसका 6 दिसंबर को समापन होगा।

बता दें कि आज आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके सहित प्रमुख अभियंता कार्यालय और रायपुर की संरचनाओं में पदस्थ मुख्य अभियंता उपस्थित रहे। उद्घाटन में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और राजगीत का प्रसारण हुआ और फिर नोडल अधिकारी ललित रावटे ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रसुन शर्मा, अधीक्षण अभियंता प्रशासन एवं प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन संबोधन दिया।

सहायक अभियंताओं को इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में विभाग की कार्य पद्धति के साथ-साथ तकनीकी विषयों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण अवधि में प्रतिदिन 5 सत्र होंगे और प्रत्येक सत्र जो 75 मिनटों का होगा, जिसमें विभाग के पूर्व एवं वर्तमान वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि रायपुर ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से विभाग के अभियंताओं को समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण नियमित रुप से दिया जाता है। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का यह आधारभूत प्रशिक्षण मात्र परिचयात्मक है, बाद में दोबारा विषय से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करके इन सहायक अभियंताओं को विभाग के सभी विषयों का प्रशिक्षण प्रदान दिया जायेगा।

  • admin

    Related Posts

    सरकार का बड़ा कदम: महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं को मिला लाभ

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी गई है. इस योजना के तहत पूरे राज्य में 68.48 लाख…

    महिलाओं को मिली खुशियाँ, महतारी वंदन की 26वीं किश्त का हुआ वितरण

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी,महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए  हितग्राही महिलाओं को अब तक 16,240…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 2 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए