नवरात्रि स्पेशल: सफलता और पॉजिटिविटी पाने के लिए अपनाएँ ये 7 आसान टिप्स

हिंदू धर्म मेंनवरात्रि के नौ दिनों का बेहद खास महत्व माना गया है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की उपासना के लिए समर्पित होते हैं। नवरात्रि व्रत ना सिर्फ आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना गया है बल्कि इसे रखने से व्यक्ति अपनी लाइफ में मौजूद नकारात्मकता को भी बड़ी आसानी से सकारात्मकता में बदलकर सफलता का लक्ष्य तय कर सकता है। अगर आप भी अपनी लाइफ से नेगेटिविटी या किसी तरह की निराशा को दूर करना चाहते हैं तो सकारात्मक मानसिकता बनाएं रखने के लिए नवरात्रि के दौरान अपनाएं ये 7 टिप्स।

प्रतिदिन मंत्र जाप करें
सुबह या शाम "ॐ दुं दुर्गायै नमः" जैसे मंत्रों का जाप करें। मंत्रों का जाप मन को शांत और एकाग्र करके सकारात्मक ऊर्जा से भरता है। जिससे व्यक्ति को तनाव और चिंता कम होती है और वो पॉजिटिविटी से भरा रहता है।

नकारात्मक विचारों से बनाएं दूरी
किसी की बुराई करने, तनाव या नकारात्मक खबरों को करने या सुनने से बचें। इसके अलावा माइंड को पॉजिटिव बनाए रखने के लिए हमेशा प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या भक्ति संगीत सुनें।

छोटे लक्ष्य निर्धारित करें
मन को प्रसन्न और सकारात्मक बनाए रखने के लिए नवरात्र व्रत के दौरान कोई एक नई रेसिपी ट्राई करें या फिर रोजाना 10 मिनट ध्यान लगाने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपका मन खुश रहेगा और मेडिटेशन से तनाव कम करने में मदद मिलेगी। जिससे व्यक्ति चिंता मुक्त होकर अच्छे से अपना काम कर पाएगा। बता दें, मेडिटेशन आपके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारकर आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करता है।

प्रकृति के करीब रहें
सुबह सूरज की रोशनी में थोड़ी देर बैठें या पौधों के पास समय बिताएं। यह मन को तरोताजा और सकारात्मक बनाए रखता है।

सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं
परिवार या दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और अच्छी बातें करें ताकि मन प्रसन्न रहे। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि वे आपको प्रेरित करते हैं, उत्साहित करते हैं और आपके जीवन में सकारात्मकता लाते हैं।

दिन की शुरुआत प्रार्थना से करें
दिन की शुरुआत प्रार्थना से करने से मानसिक शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा से शक्ति और सकारात्मकता की प्रार्थना करें। इससे दिनभर आत्मविश्वास बना रहता है।

गरबा या भक्ति नृत्य की लें मदद
नवरात्रि के नौ दिनों में लोग मिट्टी के एक मटके में दीपक जलाते है जिसे 'गरबी' कहा जाता है। इस मटके को मां दुर्गा की शक्ति और ऊर्जा के रूप में जाना जाता है, जिसके चारों ओर लोग गरबा नृत्य करते हैं। नृत्य करने से शरीर और मन दोनों में ऊर्जा आती है। यह तनाव दूर करके खुशी का एहसास देता है। आप भी अपनी लाइफ का स्ट्रेस दूर करने के लिए किसी भी तरह का डांस फॉर्म फॉलो कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति की 3 सीख जो कठिन समय में देती हैं सही दिशा और मानसिक मजबूती

    आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन को सही दिशा देने में बेहद उपयोगी मानी जाती हैं। उनके विचार कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाते हैं। जब जीवन…

    Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स लीक

    अगर आप Motorola के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी जल्द ही भारत में Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर