इको क्लब द्वारा नेचर कैंप का आयोजन: छात्राओं को प्रकृति से जोड़ने की अनूठी पहल

सिवनी मालवा
शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा के इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व को समझाने के उद्देश्य से छात्राओं के लिए एक दिवसीय नेचर कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी इस बार की थीम थी "बर्ड वाचिंग"। यह कैंप पीपलगोटा वन परिक्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां छात्राओं ने प्रकृति की गोद में पर्यावरणीय शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में इको क्लब इकाई ने पीपलगोटा वन परिक्षेत्र के लिए प्रस्थान किया। दल की रवानगी करते हुए प्राचार्य डॉ. धुर्वे ने कहा कि, "प्राकृतिक स्थलों पर जाकर सीखना न केवल ज्ञानवर्धक होता है, बल्कि यह हमें प्रकृति के करीब लाकर पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने और समाधान ढूंढने की प्रेरणा देता है। इको क्लब का यह प्रयास सराहनीय है, जो छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी सिखा रहा है।"

वन परिक्षेत्र के भ्रमण के दौरान वनरक्षक श्री जीवन लाल यादव द्वारा इको क्लब कि छात्राओं को विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे तथा पक्षियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान वनरक्षक श्री जितेंद्र कुमार चौधरी एवं वनपाल श्री महिपाल सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। प्रकृति भ्रमण के दौरान विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में छात्राओं ने स्थानीय वनस्पतियों और पक्षियों की प्रजातियों की पहचान की और उनके पर्यावरणीय महत्व को समझा।

प्रकृति भ्रमण के दौरान इको क्लब संयोजक डॉ. सतीश बालापुरे ने कहा कि, "नेचर कैंप का उद्देश्य छात्राओं को प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का अनुभव कराना है। इस तरह की गतिविधियां उन्हें जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व को समझने में मदद करती हैं।"

सह-संयोजक रजनीकांत वर्मा ने कहा कि, "पर्यावरण संरक्षण केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। नेचर कैंप जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जागरूक बना सकते हैं।"

प्राध्यापक डॉ. बाऊ पटेल ने कहा कि, "नेचर कैंप जैसे आयोजन छात्राओं को प्रकृति के करीब लाने और उनके भीतर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम हैं। यह अनुभव न केवल उनके शैक्षणिक विकास में सहायक होगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

छात्राओं ने इस अनुभव को अत्यधिक प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद बताया।
कार्यक्रम के अंत में इको क्लब ने भविष्य में ऐसे और भी आयोजनों की योजना बनाई, जिससे छात्राओं को न केवल शिक्षा, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी की समझ भी मिले।
नेचर विजिट के दौरान प्राध्यापक कु.आकांक्षा पांडे, नीलम दुबे एवं शशांक गौर तथा इको क्लब इकाई की समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

admin

Related Posts

अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक जुर्माना लगते ही मचा हड़कंप

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए छह प्रकरणों में कुल 5 करोड़ 44 लाख 27 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।…

युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत’, राज्यपाल पटेल ने युवाओं को बताया राष्ट्र की आशा

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ उत्कृष्टता पर बल दे : राज्यपाल पटेल राज्यपाल सिस्टेक ग्लोरी समारोह में हुए शामिल भोपाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर