बिहार में गूंजा नड्डा का बयान: एनडीए सरकारों ने बदला विकास का चेहरा

बिहार शरीफ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को नालंदा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां-जहां एनडीए सरकार है, वहां विकास है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के काम दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी एनडीए की सरकार आई है, वहां-वहां विकास हुआ है। जहां-जहां दूसरे दलों की सरकार आई, वहां विकास थम सा गया। पिछले 20 साल में नीतीश कुमार के नेतृत्व में और पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से बिहार ने फिर से विकास की रफ्तार को पकड़ा और विकास की ओर चल पड़ा। आने वाला चुनाव बिहार के विकास की गति को बनाए रखने वाला चुनाव है। जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में आज चारों तरफ उजाला है। गांव में 23-24 घंटे बिजली आती है। गांवों को सड़क से जोड़ दिया गया है। हर घर नल, हर घर जल कार्यक्रम से बिहार के 1.60 करोड़ परिवारों को नल से जल पहुंचा दिया गया है। उजाले का महत्व तब होता है, जब आप अंधकार की त्रासदी को पहचानते हों।

उन्होंने राजद शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि 20 साल पहले लालू यादव के राज में 90 के दशक से लेकर 2005 तक ये अंधकारमय बिहार था, ये जंगलराज वाला बिहार था। आज पीएम मोदी के आशीर्वाद से और नीतीश की कड़ी मेहनत के कारण आज ये बदला हुआ बिहार है, विकास की लंबी छलांग लगाता हुआ बिहार है। नड्डा ने महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डाले हैं। चुनाव के बाद बहनों के स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपए उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे।

उन्होंने साफ लहजे में कहा, "मैं कांग्रेस और राजद के बारे में बात करता हूं, तो याद रखिएगा कि इन्हें चुनाव में जनता से कोई मतलब नहीं है। लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं और सोनिया अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाने में लगी हैं। इन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है।" उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार में फिरौती और अपहरण उद्योग बन गया था। डॉक्टर, इंजीनियर जैसे प्रोफेशनल्स बिहार छोड़कर जाने लगे थे, क्योंकि इनका सरेआम अपहरण होता था और अपहरण की फिरौती की रकम मुख्यमंत्री निवास से तय होती थी। बिहार में यह जंगलराज था।

admin

Related Posts

केरल में बदलती राजनीति: BJP ने OBC आरक्षण और सबरीमला को बनाया चुनावी मुद्दा

केरल केरल विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए 13 सूत्रीय राजनीतिक एजेंडा जारी…

तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल: विजय थलापति की पार्टी पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप

चेन्नई  तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद सत्ता में आए विजय थलापति और उनकी पार्टी के ऊपर गंभीर आरोप लग रहे हैं। तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टी अम्मा मक्कल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल