श्रीलंका के खिलाफ नबी का धमाका, अफगान क्रिकेट में नया रिकॉर्ड स्थापित

दुबई 
अफगानिस्तान की टीम गुरुवार को एशिया कप 2025 से बाहर हो गई। श्रीलंका ने एशिया कप के 11वें मुकाबले में अफगानिस्तान को आठ गेंदे शेष रहते छह विकेट से हराया और सुपर चार में जगह बनाई। अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने इस मैच में धमाकेदार पारी खेली और आखिरी ओवर में स्पिनर दुनित वेल्लालगे के खिलाफ पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाए। हालांकि वह आखिरी गेंद पर बाउंड्री नहीं मार सके। नबी ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और इस दौरान एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की।

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रचा। वह सभी प्रारूपों में 6000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले अफगान बल्लेबाज बन गए हैं। मोहम्मद नबी ने 315 इंटरनेशनल मैचों में 24.62 के औसत से 6057 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। नबी ने तीन टेस्ट में 33 रन और 137 वनडे में 3667 रन बनाए हैं। 139 टी20 मैचों में नबी के नाम 2357 रन हैं। नबी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और खेल के 50 ओवर के प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

अफगानिस्तान की टीम तीन मैच में एक जीत से दो अंक ही जुटा सकी और प्रतियोगिता से बाहर हो गई। श्रीलंका की टीम अपने तीनों मैच जीतकर छह अंक के साथ शीर्ष पर रही जबकि बांग्लादेश तीन मैच में चार अंक के साथ ग्रुप से सुपर चार में जगह बनाने वाली दूसरी टीम रही।

अफगानिस्तान के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मेंडिस (नाबाद 74 रन, 52 गेंद, 10 चौके) की धैर्यपूर्ण पारी की बदौलत 18.4 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाकर जीत दर्ज की। मेंडिस ने कुसाल परेरा (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 और कामिंदु मेंडिस (नाबाद 26, 13 गेंद, दो छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी करके श्रीलंका की आसान जीत सुनिश्चित की।

admin

Related Posts

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

जोहानिसबर्ग साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर बेयर्स स्वानपोल (Beyers Swanepoel) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से साफ इनकार…

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

नई दिल्ली आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ करने वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम के लिए अच्छी खबर आई है। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर टीम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह