नाबार्ड की ओर से स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली गई, 5 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई, जाने डिटेल

नई दिल्ली
सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की ओर से स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 21 दिसंबर से शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 5 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार ग्रेजुएट/ बीई/ बीटेक/ एमटेक/ एमसीए/ एमएसडब्ल्यू आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी न्यूनतम उम्र 24 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को एक्सपीरियंस, शैक्षिक योग्यता आदि के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से ETL डेवलपर के लिए 01 पद,डाटा साइंटिस्ट के लिए 02 पद, सीनियर बिजनेस एनालिस्ट के लिए 01 पद, बिजनेस एनालिस्ट के लिए 01 पद, UI/UX डेवलपर के लिए 01 पद, स्पेशलिस्ट डाटा मैनेजमेंट के लिए 01 पद, प्रोजेक्ट मैनेजर- एप्लीकेशन मैनेजमेंट के लिए 01 पद, सीनियर एनालिस्ट- नेटवर्क / SDWAN Operations के लिए 01 पद, सीनियर एनालिस्ट- साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन के लिए 01 पद आरक्षित है।

कैसे करें आवेदन
    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर विजिट करें।
    वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करके अगले पेज पर भर्ती से सम्बंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
    अब आप Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
    इसके बाद अन्य जानकारी के साथ हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
    अंत में निर्धारित आवेदन शल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

 

admin

Related Posts

संसद में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए पद, जानें कैसे करें आवेदन

क्या आप भी संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो आपके पास पद से जुड़ी योग्यता होना अनिवार्य है. इन जॉब पोस्ट पर अप्लाई करने…

शिक्षक भर्ती से चपरासी परीक्षा तक मचा बवाल, आयोगों ने स्थगित किए एग्जाम, बिहार में नौकरियों के लिए बढ़ता इंतज़ार

बिहार में सरकारी और शैक्षिक परीक्षाओं को लेकर पिछले कुछ समय में अक्सर विवाद, अफवाह और असमान स्थितियां सामने आई हैं, जिनके कारण परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करना पड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ