टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी जुटे

जबलपुर
वित्तीय वर्ष के समापन से पहले जबलपुर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुटे हुए हैं। इस दौरान, राजस्व विभाग का अमला घर-घर जाकर संपत्तिकर, जलकर और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की बकाया कर राशि जमा करने की अपील कर रहा है।

महापौर की बैठक में दिए गए निर्देश
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक में राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाए और नागरिकों की सुविधा के लिए सभी कैश काउंटर सुबह 9 बजे से खोले जाएं। इस बैठक में अपर आयुक्त व्हीएन बाजपेयी, बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, सहायक यंत्री मनीष तड़से, और उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

2880 करदाताओं ने लिया छूट का लाभ
नगर निगम द्वारा करदाताओं को बकाया राशि जमा करने पर छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि बुधवार को 2880 करदाताओं ने बकाया कर राशि नगर निगम के खजाने में जमा की। इनमें से 160 करदाताओं ने आॅनलाइन भुगतान कर अधिभार में विशेष छूट का लाभ लिया। इसके अलावा, पूर्व एमआईसी सदस्य संजय बघेल ने संपत्तिकर के रूप में 14,400 रुपए का चेक नगर निगम को सौंपा।

31 मार्च से पहले लाइसेंस नवीनीकरण जरूरी
नगर निगम द्वारा व्यापारियों के लिए लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है। व्यापारियों को 31 मार्च 2025 से पहले अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा, अन्यथा 1 अप्रैल 2025 से 100 प्रतिशत अधिभार लगाया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में 30 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, गर्मी में आएगी थर्ड डिग्री टॉर्चर

    भोपाल   मध्य प्रदेश में अप्रैल में आमतौर पर तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाता है. इस बार आंधी और बारिश ने तापमान को नीचे ला दिया है. मौसम विभाग…

    गाली-मुक्त गांव बना MP का यह इलाका, जुबान से गलती होने पर होता है कड़ा एक्शन

    बुरहानपुर बुरहानपुर का बोरसर गांव इस बार किसी त्योहार से नहीं, संस्कारों की सुनामी से सुर्खियों में है! एमपी का पहला गाली-मुक्त मॉडल गांव बनने के बाद यहां की हवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 1 views
    IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 2 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 3 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल