मुंबई एनसीबी की कार्रवाई, अवैध रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फार्मास्युटिकल दवाओं के 74,000 कैप्सूल जब्त किए

मुंबई
मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने 2,44,400 सिगरेट के साथ अवैध रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फार्मास्युटिकल दवाओं के 74,000 कैप्सूल जब्त किए हैं। एनसीबी ने इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी किया। बताया गया कि 74,000 कैप्सूल (29.6 किलोग्राम) का अवैध रूप से इस्तेमाल होना था। यह खेप लंदन के लिए भेजी गई थी। जब्त की गई वस्तुओं को गलत तरीके से घोषित किया गया और गैर-संदिग्ध खाद्य पदार्थों के बीच छुपाया गया था।

दरअसल, कुछ दिन पहले एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के बारे में इनपुट प्राप्त हुआ था, जो अवैध डायवर्जन के माध्यम से भारत से फार्मास्युटिकल दवाओं की खरीद में शामिल है और इसे विदेशों में स्थित ग्राहकों तक पहुंचाता है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि परिवहन उद्देश्य के लिए एयर कार्गो का दुरुपयोग किया जा रहा था। इसके बाद मुंबई एनसीबी ने मामले में आगे जांच की, जिसके आधार पर लॉजिस्टिक्स कंपनियों से संबंधित दो कंटेनर, एड्रेस इंडिया और सेठ इंडस्ट्रियल एस्टेट तथा यूडीएक्स वर्ल्डवाइड आईएमटीएल कूरियर एंड लॉजिस्टिक्स की पहचान की गई। एनसीबी ने तुरंत ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर एयर कार्गो टर्मिनल के दोनों कंटेनरों को रोक दिया।

एनसीबी की टीम ने कंटेनरों की तलाशी ली। इस दौरान एड्रेस इंडिया के कंटेनर से फार्मास्युटिकल दवाओं के 74,000 कैप्सूल (29.6 किलोग्राम) और 40,000 सिगरेट बरामद की गई। इसके अलावा यूडीएक्स वर्ल्डवाइड के दूसरे कंटेनर की तलाशी के दौरान कई ब्रांडों की कुल 2,04,400 सिगरेट बरामद की गई है। जब्त सामान को गैर-संदिग्ध खाद्य पदार्थों से भरे अन्य बैगों के बीच छुपाया गया था। सभी सामान को एनसीबी ने जब्त कर लिया है और अवैध रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फार्मास्युटिकल दवाओं को कस्टम को सौंप दिया है।

 

admin

Related Posts

महिला आरक्षण की राह मुश्किल: लोकसभा में फेल हुआ बिल, 298 वोट भी नहीं दिला पाए जीत

नई दिल्ली. लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल यानी 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर दो दिनों तक लगातार चली चर्चा के बाद आज (शुक्रवार, 17 अप्रैल को) शाम हुई वोटिंग…

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से दूसरा झटका, जज ने सिंघवी की दलील पर कहा- असम जाइए

नई दिल्ली कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है. सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत मंगलवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI का जुर्माना, बड़ा कदम उठाया

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI का जुर्माना, बड़ा कदम उठाया

एंटी-डोपिंग 2025 कानून लाग,भारत में खेलों की शुचिता पर सरकार का फोकस

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 1 views
एंटी-डोपिंग 2025 कानून लाग,भारत में खेलों की शुचिता पर सरकार का फोकस

राजीव गांधी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 2 views
राजीव गांधी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

चिन्नास्वामी पिच रिपोर्ट और मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 2 views
चिन्नास्वामी पिच रिपोर्ट और मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

ICC ने शुरू की जांच: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में मैच फिक्सिंग का शक, इस देश के खिलाड़ी पर ध्यान

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 2 views
ICC ने शुरू की जांच: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में मैच फिक्सिंग का शक, इस देश के खिलाड़ी पर ध्यान

GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 1 views
GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर