MPESB Vacancy 2026: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती, बीएससी नर्सिंग वाले आवेदन करें

भोपाल 

 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 2317 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता हैं?
    नर्सिंग ऑफिसर: नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का 10+2 (12वीं) भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही बीएससी नर्सिंग (4 वर्ष) या पीबीबीएससी नर्सिंग (2 वर्ष) में कम से कम 45% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 40%) होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद में रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए।

    सिस्टर ट्यूटर: सिस्टर ट्यूटर पद के लिए भी 12वीं PCB विषयों के साथ पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग या पीबीबीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है और मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद में सक्रिय पंजीकरण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की शर्तें
भर्ती के लिए आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 45 वर्ष तक है। साथ ही, मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को निर्धारित शर्तों के तहत आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन
नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 में चयन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) होगी। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा।

वेतन की बात करें तो इन पदों पर सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार तय की जाएगी, यानी उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अच्छा वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए वेतन स्तर 7 के तहत 28,700 रुपये से 91,300 रुपये तक रखा गया है। वहीं सिस्टर ट्यूटर पद के लिए वेतन स्तर 9 के अनुसार 36,200 रुपये से 1,12,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
    होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन” सेक्शन पर क्लिक करें।
    “नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026” लिंक चुनें।
    “नया पंजीकरण” (New Registration) पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें।
    रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
    आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी भरें।
    फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
    ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
    फॉर्म को ध्यान से चेक करके “सबमिट” करें।

 

admin

Related Posts

रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IRFC ने असिस्टेंट और मैनेजर पदों के लिए निकाली भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है.Indian Railway Finance Corporation Limited (IRFC) ने 2026 के लिए नई भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के…

क्या होता है ‘बफर स्टेट’ और इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में क्यों है इसकी इतनी अहमियत? जानें आसान शब्दों में

अभी देश-दुनिया में कई बड़े मामलों के बीच बफर स्टेट शब्द चर्चा में आ गया है। बफर स्टेट वह छोटा देश होता है जो दो शक्तिशाली देशों के बीच स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह