सांसद संजय राउत ने दावा किया कि होटल में जो पांच करोड़ रुपये दिखाए गए थे, असल में वहां पूरे 15 करोड़ रुपये थे

मुंबई
शिवसेना (उद्धव गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर लगे पैसे बांटने के आरोपों को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। सांसद संजय राउत ने दावा किया कि होटल में जो पांच करोड़ रुपये दिखाए गए थे, असल में वहां पूरे 15 करोड़ रुपये थे। उन्होंने सवाल उठाया कि इन पैसों का क्या हुआ।

संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नालासोपारा के जिस होटल में भाजपा नेता विनोद तावड़े को देखा गया, वहां मीडिया ने बताया था कि होटल में पांच करोड़ रुपये थे। लेकिन असल में वहां 15 करोड़ रुपये थे। अब सवाल उठता है कि सारे पैसे कहां गए? यह एक बड़ा सवाल है। चुनाव आयोग को इस मामले की गहरी जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

राउत ने आगे कहा कि इस मामले में जो भी मामला दर्ज किया गया है, वह केवल पैसे के वितरण का नहीं, बल्कि आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जब सब कुछ शांत हो जाएगा, तब इस मुद्दे पर पूरी तरह से जांच होगी और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए राउत ने कहा कि भाजपा का एक बड़ा नेता होटल में बवाल मचाता है, पैसे बांटने के आरोप लगते हैं, इसका मतलब दाल में कुछ काला है। कहीं न कहीं घर का कोई भेदी तो था ही, जिसने इस पूरे मामले को बेनकाब किया।

इसके अलावा, राउत ने नाशिक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक होटल से करोड़ों रुपए जब्त होने की घटना को भी गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में नाशिक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले से करोड़ों रुपये जब्त किए गए थे। यह बेहद गंभीर मामला है और ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल गाड़ियों में सिर्फ ‘खोखा’ था और कुछ नहीं।

 

admin

Related Posts

बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

कांग्रेस नेता सतीशन पर बड़ा दावा: जीत के लिए RSS से मांगी थी मदद

कोच्चि संघ के एक जाने-माने नेता आर.वी. बाबू ने शनिवार को दावा किया कि यूडीएफ के चेयरमैन और कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने 2001 और 2006 में राज्य विधानसभा चुनाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर