मतदाताओं को लुभाने के लिए कैश फॉर वोट पर विनोद तावड़े बोले- इतना मूर्ख नहीं कि विपक्षी नेता के होटल में रकम बांटने जाऊं

मुंबई
महाराष्ट्र चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए कैश बांटने के आरोपों में घिरे भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि क्या मैं इतना बेवकूफ हूं कि विपक्षी नेता के होटल में कैश लेकर जाऊंगा और वहां पैसे बांटूंगा। उन्होंने कहा कि मैं नियमों के बारे में समझ रखता हूं और ऐसा कुछ भी नहीं किया है। मंगलवार को बहुजन विकास अघाड़ी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने तावड़े पर आरोप लगाया था कि वह विरार के एक होटल में 5 करोड़ रुपये कैश लेकर पहुंचे हैं। इस होटल में ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे और जमकर हंगामा हुआ था। यह होटल मुंबई से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है।

इस घटनाक्रम के बाद चुनाव आयोग ने होटल के कमरों की जांच की थी। आयोग के एक अधिकारी का कहना था कि होटल के कमरों से 9.93 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। भाजपा नेता ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग के लिए पहुंचे थे। तावड़े ने कहा कि विवांता होटल के मालिक हितेंद्र ठाकुर और उनका परिवार ही है। क्या मैं इतना मूर्ख हूं कि इस होटल में पैसे लेकर आऊंगा और कैश बांटूंगा?' भाजपा लीडर ने कहा कि मैं 40 सालों से राजनीति में हूं और नियमों से पूरी तरह वाकिफ हूं कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद साइलेंस पीरियड में क्या कर सकते हैं और क्या नहीं।

तावड़े ने कहा कि मैं तो कार्यकर्ताओं से सामान्य बातचीत के लिए आया था। प्रचार में भी नहीं था। यहां कार्यकर्ताओं से वोटिंग की प्रक्रिया को समझाने के लिए मुलाकात होनी थी। इस मामले की महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने विस्तार से जांच कराने की बात कही है। तावड़े ने कहा कि यह तो हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय नेता भी इस छोटे से मसले में उलझे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इतने मूर्ख नहीं हैं कि विपक्षी नेता के होटल में आकर कैश बांटेंगे। उन्हें इतना तो समझना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे पास से आखिर कौन सी रकम मिली है। राहुल गांधी और सुप्रिया सुले ने जो 5 करोड़ रुपय़े देखे हैं, कृपया मुझे भेज दें। मेरे खाते में भी इसे जमा करा सकते हैं।

admin

Related Posts

सियासी गलियारों में हलचल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का…

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद विवादों में अजय राय, सफाई देकर कही ये बात

महोबा/वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा