MP के किसान 5 मई तक गेहूं उपार्जन बेच सकते ,अबतक 67.92 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ खरीदी

भोपाल

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर है। गेहूँ के उपार्जन की लास्ट डेट 5 मई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश में अभी तक 7 लाख 81 हजार 389 किसानों से 67 लाख 92 हजार 890 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है और इसके लिए लगभग 6000 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया गया है।

गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इस साल प्रदेश में लगभग 80 लाख टन गेहूं उपार्जन अनुमानित है।

मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम समेत सभी संभागों में गेहूं की खरीदी जारी है जो 5 मई तक चलेगी। इस बार 2600 (न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 +175 बोनस) रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा।बता दे कि मालवा निमाड़ में इंदौर, उज्जैन संभाग के कई किसान गेहूं का उत्पादन करते हैं, लेकिन देशभर में सबसे ज्यादा सीहोर का शरबती गेहूं मशहूर है।

7. 81 लाख किसानों से 67.92 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ का उपार्जन

    प्रदेश में अभी तक जिला उज्जैन में 6 लाख 48 हजार 993, सीहोर में 6 लाख 25 हजार 718, विदिशा में 5 लाख 38 हजार 284, रायसेन में 5 लाख 25 हजार 172, शाजापुर में 3 लाख 55 हजार 439, राजगढ़ में 3 लाख 52 हजार 734, नर्मदापुरम में 3 लाख 42 हजार 513, भोपाल में 3 लाख 23 हजार 273।

    देवास में 2 लाख 82 हजार 360, सागर में 2 लाख 70 हजार 225, इंदौर में 2 लाख 46 हजार 432, सिवनी में 2 लाख 2 हजार 890, आगर-मालवा में एक लाख 81 हजार 129, मंदसौर में एक लाख 65 हजार 210, सतना में एक लाख 36 हजार 217, हरदा में एक लाख 26 हजार 653।

    धार में एक लाख 22 हजार 249, दमोह में एक लाख 10 हजार 321, रतलाम में एक लाख 2 हजार 67, नरसिंहपुर में 98 हजार 584, जबलपुर में 79 हजार 308, कटनी में 77 हजार 40, श्योपुर में 77 हजार 30, दतिया में 70 हजार 768, शिवपुरी में 64 हजार 782, रीवा में 61 हजार 349।

    ग्वालियर में 57 हजार 292, छतरपुर में 55 हजार 910, अशोकनगर में 49 हजार 421, पन्ना में 46 हजार 82, गुना में 45 हजार 560, मण्डला में 44 हजार 484, भिण्ड में 42 हजार 476, खण्डवा में 42 हजार 194, मैहर में 35 हजार 32, नीमच में 34 हजार 503, मुरैना में 28 हजार 967।

    बैतूल में 23 हजार 868, झाबुआ में 23 हजार 863, छिंदवाड़ा में 22 हजार 869, टीकमगढ़ में 16 हजार 975, शहडोल में 6 हजार 338, सिंगरौली में 6 हजार 239, उमरिया में 5 हजार 403, सीधी में 4 हजार 171।

    मऊगंज में 3 हजार 619, डिण्डोरी में 2 हजार 941, खरगौन में 2 हजार 914, निवाड़ी में 2 हजार 754, बालाघाट में 1 हजार 121, अनूपपुर में 832, अलीराजपुर में 245 और पांढुर्णा में 77 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है।

admin

Related Posts

ऊर्जा मंत्री तोमर का दावा: समाधान योजना से 25 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को मिला लाभ

समाधान योजना में 25 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने लिया लाभ : ऊर्जा मंत्री तोमर 31 मार्च तक एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक…

स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश नवीनीकरण के लिए पोर्टल 28 मार्च तक खुलेगा

स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश नवीनीकरण के लिए 28 मार्च तक खुला रहेगा प्रवेश पोर्टल स्नातक (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष) तथा स्नातकोत्तर (तृतीय सेमेस्टर) के परीक्षार्थियों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया