मप्र भाजपा ने घोषित किए दो जिलाध्यक्ष, उज्जैन में संजय अग्रवाल, विदिशा से महाराज सिंह बनाए गए

भाेपाल
 भाजपा ने मध्य प्रदेश के 60 संगठनात्मक जिलों में से दो जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र के विदिशा जिले और मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन का जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है।

उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बनाया गया है, वे मुख्यमंत्री यादव के करीबी माने जाते हैं। इसी तरह विदिशा का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया है। संगठन चुनाव के तहत रविवार को दो जिला अध्यक्षों की घोषणा कर शेष जिलाें को होल्ड पर रखा गया है।

अन्य जिलाध्यक्षों का नाम अटका

पार्टी अब राजनीतिक समीकरणों के तहत प्राथमिकता के आधार पर जिला अध्यक्षाें की घोषणा करेगी। जिला अध्यक्ष को लेकर दो जनवरी से कवायद की जा रही थी। पार्टी पदाधिकारियों का दावा था कि पांच जनवरी तक जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।

सूची पर पुर्नविचार

मुख्यमंत्री डा यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मुख्यमंत्री आवास पर इसको लेकर बैठक भी की, लेकिन फिर केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद सूची पर पुर्नविचार किया गया।

अंतत: 10 दिन बाद रविवार को केवल दो जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। इनमें उन जिलों को होल्ड पर रखा गया है जिन पर दिग्गज नेताओं का दबाव अधिक है।
सिंधिया, विजयवर्गीय, प्रह्लाद और उदय प्रताप के जिलों पर फंसा पेंच

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राव उदय प्रताप सिंह और प्रह्लाद सिंह पटेल के जिलों में जिला अध्यक्ष को लेकर अब भी पेंच फंसा हुआ है। इनके अलावा जबलपुर सहित अन्य जिले भी हैं, जहां जिला अध्यक्ष की घोषणा करने में भाजपा को मशक्कत करनी पड़ रही है।

केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद भी रविवार को सूची में केवल दो जिला अध्यक्ष ही घोषित हो पाए। शेष जिलों को लेकर सहमति न बनाना या और कोई अन्य कारण से अध्यक्षों की घोषणा पर विराम लगा हुआ है।

admin

Related Posts

अमित शाह का ममता को जवाब, बोले- ‘मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहकर काम करूंगा’

 कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधे टक्कर देखने को मिली…

राघव चड्डा पर AAP का एक्शन, राज्यसभा उपनेता के पद से हटाए जाने का फैसला

नई दिल्ली राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका मिला है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. इतना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम