भाजपा का बड़ा दांव, स्मृति ईरानी लड़ेंगी दिल्ली विधानसभा चुनाव!, इस सीट से बन सकती है उम्मीदवार

नई दिल्ली
दिल्ली के चुनावी रण में 58 उम्मीदवार उतार चुकी भाजपा शेष 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम से चौंका सकती है। इसमें सबसे प्रमुख नाम टीवी कलाकार और पूर्व केंद्रीय स्मृति ईरानी का है। चर्चा है कि पार्टी उन्हें दिल्ली कैंट या ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक सीट से उम्मीदवार बना सकती है। उनकी उम्मीदवारी से दिल्ली का विधानसभा चुनाव और रोचक हो सकता है। स्मृति ईरानी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी हराया था, हालांकि 2024 में वह स्वयं चुनाव हार गई थीं। इसके पहले ईरानी वर्ष 2009 में दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में भाग्य आजमा चुकी हैं।

हॉट सीट पर बड़े चेहरे को भाजपा ने दिया मौका
शानदार भाषण देने की कला और चर्चित चेहरा होने से जहांं कार्यकर्ताओं में और उत्साह का संचार होगा। साथ ही वह भाजपा के चेहरे के तौर पर भी मानी जाएगी। भाजपा ने इस बार चुनाव में सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए हर प्रमुख सीट पर बड़े चेहरों को उतारा है।

नई दिल्ली और कालकाजी सीट पर मुकाबला रोचक
इससे नई दिल्ली से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के उतरने से यहां मुकाबला रोचक हो गया है। इसी तरह कालकाजी में सीएम आतिशी के सामने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उतारने से इस सीट पर भी राजनीतिक टक्कर दमदार हो गई है।

ग्रेटर कैलाश सीट से उतारा जा सकता है
ईरानी को किस सीट से उतारा जाएगा फिलहाल इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के सामने मजबूत चेहरा उतार उन्हें विधानसभा में चौथी बार जीतने से रोकना चाहती है। वर्ष 2013 से भारद्वाज ग्रेटर कैलाश क्षेत्र से आप के विधायक चुने जा रहे हैं। ईरानी फिलहाल 48 वर्ष की है। उनकी महिलाओं में अच्छी लोकप्रियता भी है। वह टेलिविजन धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी से प्रसिद्ध हुई थीं। वर्ष 2003 से वह भाजपा में हैं।

admin

Related Posts

BJP में राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर हलचल तेज, गोपनीय तरीके से भेजे जाएंगे नाम दिल्ली

भोपाल  केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर मध्यप्रदेश की तीन सीटों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। प्रदेश में तीन सदस्यों…

सियासी गलियारों में हलचल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा