अटल आवासीय विद्यालयों के 2300 से अधिक छात्र पहली बार देंगे 10वीं बोर्ड परीक्षा

मजबूत तैयारी, उत्कृष्ट परिणाम का संकल्प, योगी सरकार के विजन पर आगे बढ़ते अटल विद्यालय

2300 से अधिक छात्र, 18 विद्यालय, 100% रिजल्ट का लक्ष्य, लखनऊ में हुई तैयारी बैठक

योगी सरकार के प्रयास से श्रमिक वर्ग के बच्चों को मिली नई शैक्षिक उड़ान

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के 18 अटल आवासीय विद्यालयों के 2300 से अधिक छात्र इस वर्ष पहली बार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक अवसर गुरुवार को लखनऊ स्थित बापू भवन में आयोजित विशेष तैयारी बैठक का केंद्र रहा। अटल आवासीय विद्यालय योजना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का हिस्सा है, जिसके तहत प्रदेश के 18 राजस्व मंडलों में 1267.45 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक आवासीय विद्यालयों का निर्माण हुआ। इन विद्यालयों का संचालन उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, ताकि श्रमिक परिवारों के बच्चों को मुफ्त, गुणवत्तापूर्ण और CBSE पैटर्न पर आधारित शिक्षा मिल सके।

योगी सरकार का संकल्प, श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
बैठक की अध्यक्षता श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने की, जिसमें सभी प्रधानाचार्यों, वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "ये विद्यालय श्रमिक वर्ग के बच्चों के जीवन में शिक्षा का नया प्रकाश ला रहे हैं। योगी सरकार चाहती है कि इनका पहला बोर्ड परीक्षा परिणाम न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए मिसाल बने।"

बैठक में ये रहे प्रमुख एजेंडे

▪️100% बोर्ड परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करना

▪️कमजोर और मेधावी छात्रों के लिए अलग रणनीति

▪️CBSE के नए पैटर्न के अनुरूप तैयारी

▪️मॉक टेस्ट व विषयवार विश्लेषण

▪️हर विद्यालय से 4-5 छात्रों को राज्य/CBSE टॉपर सूची में लाने का लक्ष्य

मॉक टेस्ट में मेरठ अव्वल
जुलाई माह में हुए मॉक टेस्ट-2 में मेरठ के अटल विद्यालय ने 98% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान पाया। प्रधानाचार्य अमर कौर ने बताया कि अतिरिक्त रेमेडियल कक्षाओं और पीयर लर्निंग ग्रुप से विद्यार्थियों की तैयारी मजबूत हुई है।

प्रमुख सचिव व विशेष सचिव के निर्देश

▪️पिछले 5 वर्षों के CBSE प्रश्नपत्र हल कराना

▪️कमजोर विद्यार्थियों के लिए नियमित रेमेडियल क्लास

▪️हर शिक्षक को छोटे छात्र समूह का मेंटर बनाना

▪️दिसंबर से रिवीजन टेस्ट शुरू

▪️महीने में दो बार ऑब्जेक्टिव प्रश्न आधारित टेस्ट

▪️औसत व कमजोर छात्रों के लिए माइक्रो प्लानिंग

▪️कंसेप्चुअल लर्निंग पर फोकस

भविष्य की रणनीति

▪️मॉक टेस्ट, रिवीजन और प्री-बोर्ड के जरिए निरंतर निगरानी

▪️उत्तर पुस्तिका प्रेजेंटेशन सुधारना

▪️समय प्रबंधन व परीक्षा तकनीक पर कार्यशालाएं

▪️शिक्षक-छात्र मेंटरशिप कार्यक्रम

▪️स्वच्छता, वृक्षारोपण और अभिभावक सहभागिता अभियान

बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि कोई भी बच्चा पीछे नहीं रह जाएगा। सभी प्रधानाचार्यों ने 100% बोर्ड परीक्षा परिणाम देने का वादा किया। महानिदेशक पूजा यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • admin

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को करेंगे आवंटन पत्र व चेक वितरण

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शोषित-वंचित समुदाय तथा विस्थापितों को निरंतर भूमिधरी अधिकार पत्र मिल रहा है। ऐसे लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर नए भारत के…

    सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के टॉप-10 छात्र-छात्राएं होंगे आमंत्रित

    लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वर्ष 2026 की मदरसा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा के टॉप-10…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 3 views
    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल