मध्य प्रदेश में आज 15 जून तक दस्तक देगा मानसून, इस जिले से करेगा धमाकेदार एंट्री

भोपाल 

 मध्यप्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं तेज आंधी-बारिश का दौर जारी है।। सागर-खंडवा में बारिश के चलते कई पेड़ उखड़ गए। वहीं ग्वालियर में लोग गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कई दिनों से महाराष्ट्र-छग में ठहरे मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। उम्मीद जताई जा रही है किआज  15-16 जून तक मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लेगा।आज  15 जून को इंदौर और आसपास के जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि दो से तीन तरह की स्थितियां बनने से एमपी के कई जिलों में आज 15 जून से बारिश की संभावना है। बारिश का दौर दो से तीन दिन रहेगा। ऊपरी हवा का एक चक्रवाती सिस्टम उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर सक्रिय है। यह सिस्टम एक ट्रफ के रूप में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। आज 15 जून को इंदौर और आसपास के जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रतार से हवा चलेगी।

15 जून को ऐसा होगा मौसम

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

16 जून को ऐसा होगा मौसम

मंडला और बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में हल्की बारिश होने की संभावना है।

admin

Related Posts

जागरूकता अभियान: एसपी ने वितरित किए हेलमेट, रैली को दिखाई हरी झंडी

बड़वानी  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया…

हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम में भक्ति का सैलाब, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

छतरपुर  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य और दिव्य उत्सव शुरु हो गया है। यहां देश और दुनिया से हजारों श्रद्धालुओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI