मोदी का मिशन बंगाल: सांसदों को दिया चुनावी मंत्र, ‘इस एक बात पर रहना होगा अडिग’

नई दिल्ली 
पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों से मुलाकात की है। 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की यह मीटिंग मायने रखती है।  इस बैठक में उन्होंने सांसदों से साफ कहा कि वे बंगाल में कानून व्यवस्था के मसले को प्रमुखता से उठाएं और इसी पर डटे रहें। उन्होंने सांसदों से कहा कि वे चुनाव के लिए तैयार रहें और हमलों की बात जनता तक पहुंचाएं। पीएम मोदी ने कहा कि सांसद खगेन मुर्मू पर हमला चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि टीएमसी की ओर से ऐसी हिंसा को जनता तक पहुंचाना चाहिए।
 
बंगाल से भाजपा के 12 लोकसभा सांसद हैं और 2 राज्यसभा के मेंबर हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में जैसे हालात हैं, उसमें जनता के बीच पहुंचना जरूरी है ताकि उन्हें संदेश दिया जाए कि स्थिति कैसी है। यदि हम जनता तक यह संदेश पहुंचाने में सफल रहे कि टीएमसी के राज में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है तो हमें फायदा मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने सांसदों से यह भी कहा कि वे एक डिटेल प्रजेंटेशन भी दें। इसमें बताएं कि वे जमीनी स्तर पर क्या प्रयास करेंगे, जिससे पार्टी को 2026 के असेंबली इलेक्शन में फायदा होगा। यह बैठक तब हुई है, जब राज्य में चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे SIR का टीएमसी विरोध कर रही है।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इससे पहले लोकसभा स्पीकर की अध्यक्षता में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में बताया कि 8 दिसंबर को वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में डिबेट होगी। इसके अलावा 9 तारीख को चुनाव सुधारों पर बात होगी। बता दें कि शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन टीएमसी की सांसद सागरिका घोष ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था और कहा था कि उनके हाथ खून से सने हुए हैं। घोष ने कहा था कि यह मानवीय आपदा है। बंगाल में SIR की प्रक्रिया के दौरान 40 लोगों की मौत हो चुकी है। बीएलओ जान दे रहे हैं। चुनाव आयोग के हाथों में खून लगा है और वही इसके लिए जिम्मेदार है।

 

admin

Related Posts

वंदे मातरम पर विवाद: कांग्रेस बैकफुट पर, चुप्पी से अल्पसंख्यक नेता नाराज, भाजपा ने लिया आक्रामक रुख

इंदौर  इंदौर के नगर निगम सम्मेलन में ‘वंदे मातरम्’ विवाद से राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के दो पार्षदों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाए जाने और विवादित बयान देने पर…

कांग्रेस ने अजित पवार के सम्मान में उम्मीदवारी वापस ली, सुनेत्रा पवार की जीत अब निर्विरोध

मुंबई  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी बारामती विधानसभा सीट से उपचुनाव नहीं लड़ेगी, जहां से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें