केरल पंचायत चुनाव में BJP की रणनीति—कांग्रेस से सीधे मुकाबले के लिए नामित ‘सोनिया गांधी’

मुन्‍नार
केरल के मुन्‍नार का पंचायत चुनाव चर्चा में है। इसकी वजह है कि यहां के नल्लत्‍थानी वार्ड से बीजेपी की उम्मीदवार का नाम सोनिया गांधी हैं। यह नाम भले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष जैसा हो, लेकिन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है।

34 साल की सोनिया गांधी मुन्‍नार की ही रहने वाली हैं। उनके पिता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम पर बेटी का नाम रखा था। फिर बेटी की शादी भाजपा नेता से की। अब भाजपा ने सोनिया को वार्ड मेंबर का उम्मीदवार बनाया है।

केरल में स्थानीय निकाय के चुनाव दो फेज में है। इसके लिए वोटिंग 9 और 11 दिसंबर को होगी। नतीजे 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

कांग्रेस नेता के घर हुआ था जन्म

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में मलयाली पोर्टल मनोरमा के हवाले से बताया गया है कि मुन्नार के पंचायत चुनाव में भाजपा ने नल्लाथन्नी वार्ड से 34 वर्षीय सोनिया गांधी को टिकट दिया है। उनका जन्म स्थानीय कांग्रेस नेता दुरे राज के घर हुआ था। राज अब दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, शादी के बाद हालात बदल गए, क्योंकि भाजपा उम्मीदवार सोनिया गांधी का विवाह भाजपा नेता के साथ हुआ।

उनके पति सुभाष भाजपा के पंचायत महासचिव हैं और ओल्ड मुन्नार मुलक्कड़ से उप चुनाव भी लड़ चुके हैं। विवाह के कुछ समय बाद सोनिया गांधी भी भाजपा में सक्रिय हो गईं थीं। यह उनका पहला चुनावी मुकाबला है। उनका सामना कांग्रेस प्रत्याशी मंजुला रमेश और सीपीआईएम नेता वालरमति से होने जा रहा है।
90 साल के बुजुर्ग उम्मीदवार

कोच्चि के असमन्नूर गांव में पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों में 90 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं जिनके लिए उम्र महज एक नंबर है और वह पूरे जोश एवं दमखम से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं तथा लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं।

नारायणन नायर नामक यह बुर्जुग निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। बुजुर्ग व्यक्ति को हाथ में काला बैग लिए धीरे-धीरे चलते हुए, घर-घर जाकर अपनी कांपती आवाज में लोगों से अपने लिए वोट मांगते देखा जा सकता है। नारायणन नायर दिसंबर में होने वाले स्थानीय पंचायत चुनाव के लिए असमन्नूर ग्राम पंचायत के दूसरे वार्ड से उम्मीदवार हैं।
केरल पंचायत चुनाव

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव, दो चरणों में नौ और 11 दिसंबर को होने वाले हैं जिसका परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इनमें 941 ग्राम पंचायत, 152 ब्लॉक पंचायत, 14 जिला पंचायत, 87 नगर पालिकाएं और 6 निगम शामिल हैं।

पिता ने कांग्रेस नेता से प्रभावित होकर नाम रखा

सोनिया का जन्म 1991 में कांग्रेस समर्थक और स्थानीय मजदूर दुरे राज के घर हुआ था। दुरे राज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से प्रभावित थे, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को भी वही नाम दे दिया। सोनिया की शादी बीजेपी नेता और पंचायत के जनरल सेक्रेटरी सुभाष से हुई।

शादी के बाद सोनिया भी सक्रिय रूप से BJP की राजनीति से जुड़ गईं। सोनिया ने अपने पति और BJP कार्यकर्ता सुभाष के पदचिन्हों पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा है। सुभाष फिलहाल पंचायत के जनरल सेक्रेटरी हैं और इससे पहले पुराने मुन्नार मूलक्कड़ा वार्ड के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार के सामने चुनौती बढ़ी

मुन्नार के नल्लत्थानी वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार मंजुला रमेश के सामने इस बार चुनौती कुछ अलग है। BJP प्रत्याशी सोनिया गांधी का नाम सुनते ही लोग चौंक जाते हैं और फिरचर्चा शुरू हो जाती है। चुनावी बैठक हो या घर-घर संपर्क अभियान उम्मीदवार का नाम ही सबसे पहले बातचीत का विषय बन रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस को मुकाबले की हवा अलग तरह से महसूस हो रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नाम वोटिंग पैटर्न को कितना प्रभावित करेगा, कहना अभी मुश्किल है। लेकिन यह साफ है कि यह केवल एक सामान्य स्थानीय चुनाव नहीं, बल्कि एक ऐसा संयोग है जिसने मुन्नार की राजनीति को राज्यभर में चर्चा का विषय बना दिया है।

केरल में 9-11 दिसंबर को वोटिंग

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। मतदान 9 और 11 दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे ये चुनाव सेमीफाइनल माने जा रहे हैं, इसलिए राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

कांग्रेस इन निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ LDF पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा सके। लेकिन BJP द्वारा “सोनिया गांधी” नाम की उम्मीदवार उतारने से कांग्रेस की रणनीति में नई चुनौती जुड़ गई है।

admin

Related Posts

Digvijaya Singh ने खुद को बताया घोर सनातनी, बोले- एकादशी उपवास से लेकर नर्मदा परिक्रमा तक निभाई परंपरा

इंदौर  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  इंदौर में थे, वे जब रेसीडेंसी कोठी में विधायक उषा ठाकुर से मिले तो दोनों में मीठी नोक झोंक हुई। ठाकुर ने भोजशाला के फैसले…

वोटर लिस्ट विवाद में सोनिया गांधी को राहत, कोर्ट ने अगली सुनवाई 4 जुलाई तय की

नई दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ दायर रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स: पिच, प्लेइंग XI और मैच प्रिडिक्शन

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स: पिच, प्लेइंग XI और मैच प्रिडिक्शन