मोदी सरकार किसानों का जीवन बदलने के लिए संकल्पित है -विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

 आष्टा
 आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने केंद्रीय मंत्रिंमंडल द्वारा धान, कपास, सोयाबीन, अरहर समेत खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। विधायक इंजीनियर ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और खुशहाल बनाना तथा कृषि को लाभ का धंधा बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है । और भाजपा की सरकार इसके लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। खरीफ की जिन फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है, उनमें से अधिकांश मध्यप्रदेश में भी उगाई जाती हैं और मध्यप्रदेश के किसानों को भी बढ़े हुए समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिलेगा।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कितनी समर्पित है, इसका अंदाज इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि जिस स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को पूर्ववर्ती सरकारों ने बरसों तक ठंडे बस्ते में डालकर रखा, उसे भाजपा की सरकार ने लागू किया। यही नहीं, बल्कि मोदी सरकार लगातार फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की समीक्षा करती है, ताकि किसानों को लागत की तुलना में उनकी फसलों का लाभप्रद मूल्य दिलाया जा सके। केंद्रीय मंत्रिंमंडल द्वारा धान, कपास, सोयाबीन, अरहर समेत खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाना इसी दिशा में उठाया गया एक और कदम है। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने धान का समर्थन मूल्य 2,369 रुपए तय किया है,

जो पहले की तुलना में 69 रुपए ज्यादा है। इसी तरह कपास की नई एमएसपी 7,710 रुपए तय की गई है और इसकी दूसरी किस्म की एमएसपी 8,110 रुपए कर दी गई है, जो पहले से 589 रुपए ज्यादा है। ज्वार के समर्थन मूल्य में 328 रुपये, बाजरा की एमएसपी में 150 रुपये, रागी में 596 रुपये, मक्का की एमएसपी में 175 रुपये, तुअर की एमएसपी में 450 रुपये, मूंग के समर्थन मूल्य में 86 रुपये उड़द में 400 रुपये, मूंगफली में 480 रुपये, सूरजमुखी में 441 रुपये, सोयाबीन में 436 रुपये, तिल में 579, रामतिल में 820 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि नई एमएसपी स्वीकृत करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि समर्थन मूल्य लागत से कम से कम 50 प्रतिशत ज्यादा हो। किसानों के हित मे लिये गये इस निर्णय के प्रति विधायक ने प्रधानमंत्री जी का आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है ।

  • admin

    Related Posts

    रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

    भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार…

    विशाल भजन संध्या के साथ वृद्धजनों का अभिनंदन, समाजसेवा गतिविधियों का भी होगा आयोजन

    भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद को जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य माना जाता है। इन्हीं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे