विधायक रविंद्र भाटी ने कहा-‘बड़ों का सम्मान जरूरी’, राजस्थान-बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के ‘छुट्टा सांड’ वाले बयान से बवाल

जयपुर।

राजस्थान में बीजेपी नेताओं के बयानों को लेकर रोजाना कोई न कोई विवाद खड़ा हो जाता है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी को छुट्टा सांड बता दिया।

बता दें कि राठौड़ के इस बयान के बाद भाटी के समर्थक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर भड़क गए हैं। सियासी गलियारों में राठौड़ के इस बयान को बीते दिनों भाटी की ओर से बीजेपी पर किए गए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने भाटी को कहा, 'छुट्टा सांड' बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रविवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान भाटी को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से सवाल किया गया। इसमें उनसे पूछा गया कि क्या भाटी सरकार के विरोध में हैं? तो उन्होंने जवाब दिया कि ‘वो करेगा न, फ्री है, विरोध में है, छुट्टा सांड होता है, न तो अब क्या करें कुछ भी करें। उनके बयान का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इधर, वीडियो के बाद भाटी के समर्थक राठौड़ पर जमकर भड़क गए हैं।

भाटी बोले- मुझे बड़ों का सम्मान सिखाया –
वहीं, रविंद्र सिंह भाटी ने राठौड़ के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मेरे परिवार वालों ने सिखाया है कि कोई भी बड़ा हो उसका आदर करो सम्मान करो। मैं हमेशा सम्मान करता आया हूं और आगे भी सम्मान करता रहूंगा।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न